Today Breaking News

Ghazipur: कल से खोले जाएंगे सिनेमाहाल, लोगों में उत्साह

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. जिले में सिनेमाहाल पंद्रह अक्टूबर से खोले जा रहे हैं। इसे लेकर सिने प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है। वहीं थिएटर मालिकों ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। पूरे सिनेमाहाल को सैनिटाइज किया जा रहा है। थिएटर मालिक संजीव कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। दर्शकों को एक सीट का गैप देकर बैठाया जाएगा। 

बिना मास्क के लिए दर्शकों को हाल में अंदर दाखिल होने नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा दर्शकों की थर्मल स्केनिग की जाएगी। अगर उनको बुखार होगा तो उनका टिकट रिफंड कर दिया जाएगा। वितरकों से अभी तक कोई फिल्म नहीं मिली है। अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। बागी-3, मलंग एवं बैड ब्वाय लगने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं कोरोना संक्रमण के दौरान दिखाई गई फिल्मों को दिखाने से मना कर दिया है। कहा कि अगर आनलाइन फिल्में दिखाई गई तो इससे उनका व्यवसाय प्रभावित हो सकता है। 


बताया कि इस दौरान होने वाले नुकसान का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। लोगों की जान बच जाए यही सबसे बड़ा फायदा है। नुकसान की भरपाई होना इतनी जल्दी संभव नहीं है। होने वाले नुकसान को भूलना ही पड़ेगा। कहा कि उन्होंने किसी कर्मचारी को बेरोजगार नहीं किया था उनको वेतन देते रहे हैं इसलिए उनके पूरी तरह से काम पर लौटने की उम्मीद है। खानपान के मामले पर बोले कि हाल के अंदर खानपान के आइटम ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा। सिर्फ पैक्ड आइटम ही ले जा सकेंगे।