Today Breaking News

Ghazipur: आज से सभी केंद्रों पर शुरू होगी धान खरीद, तैयारिया पूरी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. किसानों का धान समर्थन मूल्य पर खरीदने की प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी. शासन के निर्देश के बाद धान खरीदने वाली एजेंसिया भी सक्रिय हो गई हैं। इस बार जिले में 82 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जबकि पिछले वर्ष 90 क्रय केंद्र थे। 

हालाकि खरीद शुरू होने के बाद और क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ने की संभावना विभाग द्वारा जताई जा रही है। खाद्य विपणन अधिकारी ने बुधवार को कई केंद्रों का दौरा कर वहा की तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया. 53 रुपये बढ़ा है समर्थन मूल्य : चालू वित्त वर्ष में धान का समर्थन मूल्य 53 रुपये प्रति क्विटल बढ़ा है। पिछली बार समर्थन मूल्य 1815 रुपये प्रति क्विटल था। इस बार 1868 रुपये प्रति क्विटल की दर से खरीदा जाएगा। सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए किसानों को अपना पंजीकरण ऑनलाइन कराना होगा। वह घर बैठे भी आनलाइन आवेदन कर सकते हैं या किसी जनसेवा केंद्र से करवा सकते हैं।