Ghazipur: प्रतियोगी परीक्षाओं में पास न होने पर युवती ने लगाई फांसी
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. भुड़कुडा कोतवाली के एक गांव निवासी युवती ने प्रतियोगी परीक्षा में फेल होने पर युवती ने छत के कुंडे से फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पदुमपुर निवासी अनामिका कनौजिया (25 वर्ष ) पुत्री नरोत्तम कनौजिया पिछले कुछ दिनों से कंपटीशन की तैयारी कर रही थी।
परिजनों ने बताया कि परीक्षा में पास नहीं होने पर उसने गुरुवार की रात आत्मघाती कदम उठाया। वह नाराज होकर कमरे में चली गई और कमरा बंद कर लिया। देर शाम करीब 9:30 बजे घरवाले खाना खाने के लिए जब प्रियंका को ढूंढने लगे, तब उन्होंने छत के कुंडे में बंधी रस्सी के सहारे लटकते हुए देखा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और थाने लाए। सुबह पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अनामिका अपने बड़े भाई के परिवार के साथ जखनिया हॉस्पिटल के सामने मकान में रहती थी, जहां पर रह कर वह पढ़ाई कर रही थी। पुलिस के अनुसार मौत का कारण प्रथम दृष्टया टेट की परीक्षा में असफल होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
