Today Breaking News

आईपीएल में सट्टा लगाते पांच सट्टेबाज़ गिरफ्तार, एक लाख रुपए कैश बरामद

गाजीपुर न्यूज़ टीम, प्रयागराज. देश के अलग-अलग कोनों से हर साल आईपीएल के दौरान सट्टा लगाने वाले लोग गिरफ्तार किए जाते हैं। कई बार खिलाड़ी भी इस बारे में शिकायत करते हैं कि उन्हें सट्टेबाजों ने संपर्क किया है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में फाफामऊ इलाके से पांच लोगों को आईपीएल मैचों पर सट्टेबाजी करने के संबंध में गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इनके पास से एक लाख रुपए कैश, छह मोबाईल फोन और एक गाड़ी बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच जारी है और ऐसे ही और गिरोहो का पर्दाफाश किया जा सकता है। 


8 नवंबर तक चलेगा इस बार का आईपीएल

आपको बता दें कि इस बार का आईपीएल कोरोना के कारण भारत में न होकर यूएई में हो रहा है। आईपीए-13 आगाज 19 सितंबर को ही हो गया था। फिलहाल आईपीएल-13 के लगभग आधे लीग मैच समाप्त हो चुके हैं। इस बार का आईपीएल फाइनल 8 नवंबर को होना है।


बीती शनिवार की रात एक आईपीएल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स ने मात दे दी। दिल्ली को आखिरी ओवर जीत के लिए कुल 17 रनों की जरूरत थी। अक्षर पटेल ने इस आखिरी ओवर में कुल तीन छक्के मारकर दिल्ली को जीत दिला दी।   


 
 '