Today Breaking News

साइकिल पर जा रहे पति-पत्‍नी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्‍कर, पति की मौत, पत्‍नी घायल

गाजीपुर न्यूज़ टीम, देवरिया. देवरिया के रामलक्षन-क्षेत्र के सरहसबह गांव के नौका टोला निवासी एक युवक की शनिवार की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई, हादसे में उसकी पत्नी भी घायल है। घटना रामलक्षन पेट्रोल पम्प के पास हुई।

सरहसबह गांव निवासी उमेश निषाद (33) पुत्र सूरजू निषाद शनिवार की शाम गौरीबाजार अपनी पत्नी के साथ किसी कार्य से गया था। वह पत्नी उषा देवी को साईकिल पर बैठाकर घर वापस आ रहा था। रामलक्षन पेट्रोल के पास किसी वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे वह घायल हो गया । पत्नी उषा को भी मामूली चोटें आयी।स्थानीय लोगों ने घायल को रामलक्षन निजी अस्पताल मे भर्ती कराया।स्थिति में सुधार नही  होता देख परिजन गौरीबाजार निजी अस्पताल मे ले गये।


जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उमेश घर पर रहकर खेती किसानो का कार्य करता था। उसकी दो पुत्रियाँ अर्चना (12), प्रिया (10) और एक पुत्र अमित (7) है। उमेश दो भाईयों मे बडा़ था छोटा भाई रामभवन भी घर पर रहकर मजदूरी करता है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

 

 
 '