Today Breaking News

सोनभद्र में दो दिन से लापता 7 वर्षीय मासूम की रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर न्यूज़ टीम, सोनभद्र. सोनभद्र जिले के बीजपुर थाना क्षेत्र के महुली गांव में 6 अक्टूबर से लापता सात वर्षीया मासूम का शव नाले में मिला. मासूम के साथ रेप के बाद उसकी हत्या की गई और फिर शव को नाले में फेंक दिया गया. इस मामले में पुलिस ने गांव के ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उधर गांव में तनाव को देखते हुए कई थानों की फ़ोर्स तैनात की गई है.

पिता ने दी थी अपहरण की तहरीर

बता दें पिता की तहरीर पर 6 अक्टूबर को अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था. तहरीर में पिता ने गांव के ही एक युवक पर अपहरण का शक जताया था. जब पुलिस ने आरोपी युवक को को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया. आरोपी की निशानदेही पर मासूम का शव नाले से पुलिस ने बरामद किया.


आरोपी की निशानदेही पर बरामद हुआ शव

पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव 7 अक्टूबर को बीजपुर थाने पर महुली गांव के एक वादी ने आकर तहरीर दी कि उनकी बेटी 6 अक्टूबर की शाम से लापता है. उन्होंने अपने तहरीर में कहा कि उन्हें शक है गांव के ही रहने वाले शिवम् धरिकार ने ही उनकी बेटी का अपहरण किया है. पिता की सूचना के बाद ही फ़ौरन ही थाने में एक मुकदमा 364 के तहत दर्ज किया गया. इसके मामले के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई. इसके बाद जब मुख्य आरोपी शिवम् को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने पुलिस को बताया कि 6 अक्टूबर की शाम को लड़की का अपहरण करने के बाद उसे जंगल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया. शिवम् की निशानदेही पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. इस मामले में आरोपी की गिरफ़्तारी कर ली गई है और अग्रिम कार्रवाई जारी है. आरोपी के खिलाफ रासुका के तहत भी कार्रवाई की जाएगी.