Today Breaking News

Ghazipur: गोवर्धन पूजा कर मनाया अन्नकूट महोत्सव

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. लहुरीकाशी में शहर से लेकर देहात तक गोवर्धन पूजा कर गोवर्धन त्योहार क्षेत्र में पारंपरिक रूप से श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया गया। भक्तों ने गोबर से भगवान गोवर्धन की विशाल आकृति बनाकर पूजा-अर्चना की। 

इस मौके पर गौशालाओं में अन्नकूट प्रसाद का वितरण कर धर्मलाभ लिया गया। क्षेत्र के मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया गया। जहां श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद पाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। कोरोना संक्रमण के चलते यादव समाज की ओर से कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं हुआ, वहीं मंदियों में भी कम ही भीड़ रही। रविवार को यानि दीपावली से अगले दिन नगर क्षेत्र में गोवर्धन महाराज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जहां लोगों ने अपने अपने घरों में गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। 


वही कोरोना प्रोटाकाल के बीच मंदिरों में भंडारें का आयोजन किया गया। गोबर से गोवर्धन महाराज की सुन्दर प्रतिमा बनाकर उनका श्रंगार किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पूरे विधि विधान के साथ उनकी पूजा अर्चना कर अपने परिवार की सुख एवं समृद्धि की प्रार्थना की। विभिन्न मंदिरों में भगवान को छप्पन भोग लगाया गया और भंड़ारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण कर पुण्यार्जन किया। शाम छह बजे कन्याओं को भोग लगाकर आरती की गई और गो पूजन किया।


'