Today Breaking News

मल्हनी उपचुनाव: उलटफेर जारी, धनंजय सिंह और सपा में कड़ा मुकाबला

गाजीपुर न्यूज़ टीम, जौनपुर. जौनपुर में सात सीटों पर उपचुनाव हुआ है। जौनपुर की मल्हनी सीट पर रोचक मुकाबला चल रहा है। यहां निर्दल प्रत्याशी मैदान में उतरे पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह लगातार 12 राउंड तक आगे चलने के बाद 13वें राउंड में पीछे हो गए हैं। एक समय उन्हेें सात हजार से भी ज्यादा की लीड मिली हुई थी। 12वे राउंड में यह लीड केवल 397 वोट रह गई। 13वें राउंड में सपा के लकी यादव ने 1696 वोटों से धनंजय को पछाड़ दिया। इसके बाद 16वें राउंड तक धनंजय से लकी आगे ही रहे।

लाइव अपडेट

चक्र...16


निर्दल धनन्जय सिंह 41029

सपा लकी यादव 44028

भाजपा..मनोज सिंह 16995

बसपा जय प्रकाश 14941

कांग्रेस डॉ राकेश मिश्र 1585

(सपा के लकी यादव निर्दल धनंजय सिंह से 2999 से आगे।)


चक्र...15


निर्दल धनन्जय सिंह 38528

सपा लकी यादव 41464 

भाजपा..मनोज सिंह 15774

बसपा जय प्रकाश 13654

कांग्रेस डॉ राकेश मिश्र 1488

(सपा के लकी यादव निर्दल धनंजय सिंह 2964 से मत से आगे)


चक्र...14


निर्दल धनन्जय सिंह 36035

सपा लकी यादव 39064

भाजपा..मनोज सिंह 14716

बसपा जय प्रकाश 12447

कांग्रेस डॉ राकेश मिश्र 1396

(सपा के लकी यादव निर्दल धनंजय सिंह से 3029 मतों से आगे)


चक्र...13

निर्दल धनन्जय सिंह 33848

सपा लकी यादव 35544

भाजपा..मनोज सिंह 13506

बसपा जय प्रकाश 11610

कांग्रेस डॉ राकेश मिश्र 11269

(सपा के लकी यादव निर्दल धनंजय सिंह से 1696 मतों से आगे हो गए)


चक्र...12

निर्दल धनन्जय सिंह 31986

सपा लकी यादव 31589

भाजपा..मनोज सिंह 12623

बसपा जय प्रकाश 10606

कांग्रेस डॉ राकेश मिश्र 1191

(धनंजय सिंह मात्र 397 मत से आगे)


चक्र...11

निर्दल धनन्जय सिंह 30390

सपा लकी यादव 27049

भाजपा..मनोज सिंह 11598

बसपा जय प्रकाश 9894

कांग्रेस डॉ राकेश मिश्र 1073

(धनंजय सिंह 3341 मत से आगे)


चक्र...10

निर्दल धनन्जय सिंह 28343

सपा लकी यादव 24121

भाजपा..मनोज सिंह 10166

बसपा जय प्रकाश 8708

कांग्रेस डॉ राकेश मिश्र 981

(धनंजय सिंह 4222 मत से आगे)


चक्र...09

निर्दल धनन्जय सिंह 26807

सपा लकी यादव 20304

भाजपा..मनोज सिंह 8933

बसपा जय प्रकाश 7966

कांग्रेस डॉ राकेश मिश्र 897

(धनंजय सिंह 6503 मत से आगे)


चक्र...08 

निर्दल धनन्जय सिंह 24321

सपा लकी यादव 16915

भाजपा..मनोज सिंह 7665

बसपा जय प्रकाश 7388

कांग्रेस डॉ राकेश मिश्र 809

(धनंजय सिंह 7406 मत से आगे)


चक्र...07

निर्दल धनन्जय सिंह 21928

सपा (लकी यादव 13980 

भाजपा..मनोज सिंह 6890

बसपा जय प्रकाश 6449

कांग्रेस डॉ राकेश मिश्र 688

(धनंजय सिंह 7948 मत से आगे)


चक्र...06 

निर्दल धनन्जय सिंह 17684

सपा (लकी) 12303

भाजपा....मनोज 6124

बसपा जय प्रकाश 5686

कांग्रेस डॉ राकेश। 628

(धनंजय सिंह 5381 मत से आगे)


चक्र...05

निर्दल धनन्जय सिंह 13422

सपा (लकी) 10013

भाजपा....मनोज 5443

बसपा जय प्रकाश 5105

कांग्रेस डॉ राकेश। 533

(धनंजय सिंह 3409 मत से आगे)


चक्र...04 

निर्दल धनन्जय सिंह 10396

सपा (लकी) 8456

भाजपा....मनोज 4245

बसपा जय प्रकाश 4161

कांग्रेस डॉ राकेश। 413

(धनंजय 1940 मत से आगे)


चक्र...03

निर्दल धनन्जय सिंह 7589

सपा (लकी) 6653

भाजपा....मनोज 2905

बसपा जय प्रकाश 3426

कांग्रेस डॉ राकेश। 294

(धनंजय 1236 मत से आगे)


चक्र...02

निर्दल धनन्जय सिंह 4794

सपा (लकी) 3483

भाजपा....मनोज 2226

बसपा जय प्रकाश 2324

कांग्रेस डॉ राकेश। 195

(धनंजय 1311 मत से आगे)


चक्र...01

निर्दल धनन्जय सिंह 2744

सपा (लकी) 1493

भाजपा....मनोज 1223

बसपा जय प्रकाश 1203

कांग्रेस डॉ राकेश। 107

(धनंजय 1151 मत से आगे)


मल्हनी सुबह आठ बजे से मतगणना हो रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में धारा 144 लागू है। मतगणना के पश्चात विजयी प्रत्याशी को जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। मतगणना के दिन व्यापारियों ने मंडी बंद रखने का निर्णय किया है। मल्हनी विधानसभा उपचुनाव के लिए 3 नवंबर को चुनाव हुआ था। यहां 56.7 फीसदी वोट पड़े हैं। कुल 3 लाख 65 हजार मतदाता थे। मतगणना के लिए 3 पंडालों में सात सात टेबल लगाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राजकरण अय्यर ने व्यवस्था का जायजा लिया।


चौकिया धाम स्थित मंडी परिषद में बने मतगणना स्थल पर भारी सुरक्षा के बीच पहले बैलेट मतपत्रों की गणना की गई। मतगणना स्थल पर सुबह साढ़े सात बजे 

भाजपा प्रत्याशी मनोज सिंह, सपा प्रत्याशी लकी यादव, कांग्रेसी प्रत्याशी डॉ राकेश मिश्रा व अन्य प्रत्याशी पहुंच गए। निर्दल प्रत्याशी धनन्जय सिंह के प्रतिनिधि डॉ समर बहादुर सिंह और बसपा प्रत्याशी जय प्रकाश दुबे के प्रतिनिधि मौके पर थे।


इस चुनाव में कुल 16 प्रत्याशी हैं। मुख्य रूप से भाजपा के मनोज सिंह, सपा से लकी यादव, बसपा से जय प्रकाश दुबे कांग्रेसी डॉ राकेश मिश्र उर्फ मंगला गुरु और निर्दल प्रत्याशी पूर्व सांसद धनंजय सिंह शामिल हैं।


वर्ष 2017 के चुनाव में पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव ने पूर्व सांसद व निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह को 21हजार 210 मतों से पराजित किया था। पारसनाथ को 69351 मत मिले थे जबकि धनंजय सिंह को 48141 मिले। विवेक यादव बसपा 46011 मत पाकर तीसरे स्थान पर है। भाजपा के सतीश सिंह 38966 मत पाकर चौथे स्थान पर रहे।

'