Today Breaking News

प्रियंका के निशाने पर योगी, 48 घंटों में हुए महिला अपराधों की लिस्ट जारी कर पूछा सवाल

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर योगी सरकार पर हमलावर हैं। यूपी में पिछले 48 घंटों में हुए महिला अपराधों की लिस्ट जारी कर पूछा कि 'मिशन शक्ति अभियान कितना सफल रहा है। 

यूपी सरकार ने कुछ हफ्ते पहले महिलाओं के खिलाफ अपराध पर अंकुश लगाने के लक्ष्य के साथ 'मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत की थी। इसके आरंभ के समय कहा गया था कि अभियान के पहले चरण में महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के संबंध में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 


प्रियंका गांधी ने प्रदेश में महिला विरोधी अपराध की कई घंटनाओं का हवाला देते हुए ट्वीट किया और लिखा कि 'क्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ये बताने का कष्ट करेंगे कि उनका 'मिशन शक्ति कितना सफल रहा?


प्रियंका गांधी ने दावा किया कि उप्र से महिलाओं के खिलाफ अपराधों की आ रही खबरें तो कह रही हैं कि उत्तर प्रदेश महिलाओं के लिए एकदम सुरक्षित नहीं है। कई जगहों पर तो लड़कियों ने जान दे दी क्योंकि उनकी कोई सुनवाई न हुई।


इससे पहले भी प्रियंका गांधी महिलाओं पर हुए अपराधों को लेकर योगी सरकार को निशाने पर लेती रही हैं। हाथरस कांड के बाद तो उन्होंने लगातार सरकार पर हमला किया था। रोक के बावजूद हाथरस जाने की कोशिश में उन्हें एक बार हिरासत में लेकर नजरबंद भी किया गया था।

'