Today Breaking News

Ghazipur: मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को किया जागरूक

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. रेवतीपुर स्थानीय गांव के गदाधर श्लोक महाविद्यालय के परिसर में मंगलवार को मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया। उन्हें हेल्पलाइन के बारे में बताने के साथ ही आत्मरक्षा के कई उपायों की जानकारी दी गई। महिला कांस्टेबल पूजा ने छात्राओं को आत्मरक्षा के कई उपाय बताए। 

बताया कि कोई अनहोनी हो तो निडर होकर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 118, 112, 1090 तथा 1098 पर शिकायत दर्ज कराएं। शिकायतकर्ता का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा और सम्यक समाधान किया जाएगा। उप निरीक्षक प्रमोद यादव ने कहा कि छात्राएं निर्भीक होकर अपना काम करें। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए मिशन शक्ति के द्वारा बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। आह्वान किया कि आप लोगों को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस आप के मर्यादा को बचाने के लिए सदैव तत्पर है। अंत में प्राचार्य डा. जितेंद्र राय ने पुलिस के सार्थक प्रयास की प्रशंसा करते हुए आगंतुक पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

'