Today Breaking News

Ghazipur: बुलडोजर चलने से पहले ही मुख्तार अंसारी के करीबी खुद गिरा रहे अवैध निर्माण

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. मुख्तार अंसारी के करीबी मोहम्मद आजम सिद्दीकी का होटल को गिराने के लिए गाजीपुर जिला प्रशासन ने नोटिस जारी किया था। होटल संचालक ने जिला प्रशासन का बुलडोजर चलने से पहले खुद उसे गिरवाना शुरू कर दिया है। शहर के रौजा पर बने एक और मकान तथा मॉल की पड़ताल करने पुलिस टीम शनिवार को पहुंची थी।  

शहर के रौजा तिराहे पर मुख्तार अंसारी के करीबी मोहम्मद आजम सिद्दीकी का होटल निर्माणाधीन था। होटल का निर्माण नक्शे के अनुरूप नहीं किया जा रहा था। इस पर जिला प्रशासन ने होटल का अवैध निर्माण गिराने का नोटिस जारी किया था। इसके बाद आजम खुद होटल के अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने में जुट गया है। इसके पूर्व आजम के शम्म-ए-हुसैनी हास्पिटल को गिराया जा चुका है।


उधर, रौजा इलाके में ही मुख्तार अंसारी से जुड़े एक और व्यक्ति के यहां पुलिस टीम पड़ताल करने पहुंची थी। प्रदेश सरकार के आदेश पर लगातार संगठित गिरोह चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। उनकी अवैध संपत्तियों को गिराने और कुर्क करने का कार्य भी चल रहा है। 24 अक्तूबर को आजम सिद्दीकी के शम्म-ए हुसैनी हॉस्पिटल, ट्रामा सेंटर, पैरा मेडिकल कालेज, एटीएम, शोरूम और रेस्टोरेंट का अस्सी फीसदी हिस्सा जिला प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया था।

'