Today Breaking News

सपना चौधरी ने शेयर कीं पहले करवाचौथ की तस्वीरें, बेटा पैदा होने के बाद अब हुईं ऐक्टिव

गाजीपुर न्यूज़ टीम, बलिया। सपना चौधरी ने बीते दिनों बेटे को जन्म दिया है। बेटा पैदा होने के बाद पहली बार उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट की हैं। ये फोटोज हैं उनके पहले करवाचौथ की। सपना इन तस्वीरों में लाल जोड़े में वीर साहू के साथ करवाचौथ की पूजा करती नजर आ रही हैं।

पति के साथ ट्रडिशनल जोड़े में प्यारी लग रहीं सपना

हरियाणवी डांसर और एक्स 'बिग बॉस' कंटेस्टंट सपना करीब 1 महीने से सोशल मीडिया से गायब हैं। अक्टूबर में उन्होंने वीर साहू के बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद अब अपने पहले करवाचौथ की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में सपना ट्रडिशनल कपड़ों में काफी प्यारी दिख रही हैं। उनके साथ उनके पति वीर साहू भी हैं।

परिवार की में ट्रैजडी की वजह से चुपचाप की थी शादी

सपना ने अक्टूबर में बेटे को जन्म दिया था तो इस बात की काफी चर्चे थे। दरअसल उनकी शादी की खबर किसी को नहीं पता चली और सीधे बेटा पैदा होने की बात थोड़ी हैरान करने वाली थी। इस पर सपना की मां ने बताया था कि लॉकडाउन के बीच वीर और सपना ने शादी कर ली थी लेकिन वीर के परिवार में किसी का निधन हो जाने की वजह से शादी का ज्यादा शोर नहीं किया गया।

डांसर सपना चौधरी और पंजाब के सिंगर वीर साहू ने बीते 15 दिसंबर 2019 को बलिया के नया चौक जापलिनगंज स्थित ‘द वैदिक प्रभात फाउंडेशन’ के कार्यालय में सांकेतिक शादी की थी। संस्थान के संत बद्री विशाल ने बताया कि सपना बलिया में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह की पुत्री की शादी में कार्यक्रम देने के लिए आई थीं।

वहां से वह बलिया में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुईं थीं। इसी दौरान उन्होंने अपने प्रेमी वीर से विवाह करने की इच्छा जाहिर की थी। तब उनकी इच्छा का ख्याल रखते हुए फाउंडेशन के कार्यालय में एक आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि यहां से लौटने के बाद दोनों ने जनवरी 2020 में कोर्ट मैरिज भी की, लेकिन इसे सार्वजनिक नहीं कर पाए, क्योंकि इसी दौरान वीर के फूफा जी का निधन हो गया था।

'