Today Breaking News

उप्र उपचुनाव: सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा की सात रिक्त चल रही सीटों पर उप चुनाव के लिए मंगलवार सुबह मतदान शुरू हो गए है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक डाले जाएंगे। इन सीटों के लिए कुल 88 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 24.27 लाख मतदाता करेंगे।  यह सीटें हैं अमरोहा जिले की नौगंवा सादात, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, जिले की टूण्डला सुरक्षित, उन्नाव की बांगरमऊ, कानपुर नगर की घाटमपुर सुरक्षित, देवरिया और जौनपुर की मल्हनी। मतदान की सतर्क निगरानी के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग ने 7 सामान्य प्रेक्षक और 7 व्यय प्रेक्षक तैनात किए हैं। 

उप्र उपचुनाव अपडेट्स

- बांगरमऊ विधानसभा के उपचुनाव के लिए मंगलवार की सुबह 7:00 बजे से वोटिंग शुरू हुई। खास तौर से मुस्लिम बाहुल्य इलाके में लोगों में जोश दिख रहा है। इस सीट पर चारों प्रमुख सियासी दलों भाजपा, सपा,कांग्रेश और बसपा के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि सभी बूथों पर मतदान प्रक्रिया जारी है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मतदान चल रहा है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

- मल्हनी विधानसभा उपचुनाव के दौरान मंगलवार को सिकरारा के भरतपुर प्राथमिक पाठशाला पर बने मॉडल बूथ पर सुबह 6 बजे मॉक पोल शुरू हो गया लेकिन 7 बजे तक कोई भी मतदान करने नहीं पहुंचा। जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राजकरण अय्यर निगरानी करे पहुंच गए।

- उत्तर प्रदेश की रिक्त पड़ी सात विधानसभा सीटों पर उप चुनाव के लिए वोटिंग शुरू। 

- कानपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा की उपचुनाव के लिए आज राज्य की 7 सीटों पर मतदान होना है। घाटमपुर निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्र संख्या 218 से दृश्य। 


टूंडला विधानसभा सीट- 2019 के लोस चुनाव में वह सांसद बन गये। इस वजह से यह सीट खाली हुई।

कुल मतदाता- 360537

पुरूष- 193496

महिला- 167025

प्रमुख दावेदार

- भाजपा से प्रेमपाल सिंह धनगर

- सपा से महाराज सिंह धनगर

- बसपा से संजीव चक

नौगंवा सादात विधानसभा सीट- चेतन चौहान की कोरोना के कारण निधन की वजह से यह सीट रिक्त हुई।

321690 मतदाता-कुल 

पुरूष- 169353

महिला- 152324

प्रमुख दावेदार

- भाजपा से संगीता चौहान (स्व.चेतन चौहान की पत्नी)

- कांग्रेस से डॉ. कमलेश सिंह

- सपा से जावेद आब्दी

- बसपा से फुरकान अहमद


मल्हनी विधानसभा सीट- सपा विधायक पारसनाथ यादव के निधन के बाद सीट खाली हुई।

कुल मतदाता- 365013

पुरूष-190148

महिला-174071

प्रमुख दावेदार

- भाजपा से मनोज सिंह

- सपा से लकी यादव सपा

- निर्दल धनन्जय सिंह

- बसपा से जय प्रकाश दुबे

- कांग्रेस से डॉ राकेश मिश्र।

बांगरमऊ विधानसभा सीट- 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के कुलदीप सिंह सेंगर सपा के बदलू खान को रिकॉर्ड मतों से हरा कर जीते थे।

कुल मतदाता- 343008

महिला- 155611

पुरूष- 187397

प्रमुख दावेदार

- भाजपा से श्रीकांत कटियार

- सपा से सुरेश पाल

- बसपा से महेश पाल

- कांग्रेस से आरती बाजपेयी

घाटमपुर विधानसभा सीट - घाटमपुर सीट पर से विधायक कमला रानी वरुण की कोरोना से मौत के बाद यह सीट रिक्त हुई थी।

कुल मतदाता- 3,07,967

पुरूष- 1,68,367

महिला- 1,39,595

प्रमुख दावेदार

- भाजपा से उपेंद्रनाथ पासवान

- सपा से इंद्रजीत कोरी

- बसपा से कुलदीप शंखवार

- कांग्रेस से डॉ. कृपा शंकर

बुलंदशहर विधानसभा सीट- वीरेन्द्र सिंह सिरोही के निधन की वजह से यह सीट रिक्त हुई थी।

कुल मतदाता- 3,88,508

पुरूष- 206431

महिला-182007

प्रमुख दावेदार

- भाजपा से उषा सिरोही

- बसपा से हाजी यूनुस

- कांग्रेस से सुशील चौधरी

- रालोद-सपा से प्रवीण कुमार


देवरिया विधानसभा सीट- जन्मेजय सिंह का इस साल 20 अगस्त की रात लखनऊ में हार्टअटैक से निधन हो गया था। उनके निधन से यह सीट खाली हुई।

कुल मतदाता- 3,36,565

पुरुष- 1,82,251

महिला- 1,54,302

प्रमुख दावेदार

- भाजपा से डॉ. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी

- सपा से ब्रह्माशंकर त्रिपाठी

- बसपा से अभय नाथ त्रिपाठी

- कांग्रेस मुकुन्द भाष्कर मणि त्रिपाठी

- अजय प्रताप सिंह पिंटू निर्दल (ये भाजपा विधायक रहे दिवंगत जन्मेजय सिंह के पुत्र हैं)

'