Today Breaking News

Ghazipur: युद्ध स्तर पर जुटे रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. जमानियां, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रविवार को बूथ का अंतिम दिन होने के कारण बीएलओ अपने कार्यों में काफी व्यस्त रहे। 

मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को निपटाने में सुबह से जुटे देखे गये। विभागीय अधिकारियों के दिशा निर्देश को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिये नगर स्थित प्राइमरी पाठशाला से लेकर राजकीय बालिका इंटर कालेज के साथ ही अन्य केंद्रों पर बीएलओ, सुपरवाइजर कार्य को तेजी के साथ निबटाते देखे गये। तहसीलदार आलोक कुमार ने बताया कि बूथ स्तर के मतदाता पुनरीक्षण कार्य रविवार को समाप्त हो रहा है। जबकि डोर टू डोर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य लगभग 15 दिनों तक किया जाना है। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ तथा सुपरवाइजर अपने कार्य को निष्पक्ष ढंग से करते पाये गये।