Today Breaking News

Ghazipur: कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्लू ने नए कृषि कानून को बताया काला कानून

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. वर्तमान सरकार पूंजीपतियों के लिए कार्य कर रही है। अगर मजदूर और किसानों की आवाज उठानी है तो हमें कार्यकर्ताओं की ऐसी टीम बनानी होगी जो गांव-गांव पहुंच सकें। यह बातें काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने ग़ाज़ीपुर में कही। 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मंगलवार को न्याय पंचायत संगठन सृजन अभियान के तहत शेरपुर व कासिमाबाद रामलीला मैदान पहुंचे। उन्होंने कृषि कानून को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। साथ ही संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का चयन किया। न्याय पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। किसानों के लिए कांग्रेस को समर्पित पार्टी बताते हुए नए कृषि कानून का विरोध किया। आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने गांव के कुटीर व लघु उद्योग धंधों को नष्ट कर दिया है। कांग्रेस ने मध्यम और मजदूर वर्ग के लिए कार्य किया है। नए कृषि कानून को काला कानून बताया। कहा कि इस विधयेक में कांट्रेक्ट खेती है। कारपोरेट के लोग इसमें शामिल होंगे। 


इससे किसानों की जमीन उनकी नहीं होगी। इस बिल में उल्लेख है कि कोई किसान अपनी बात न्यायालय में नहीं रख पाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने एमएसपी खत्म करके किसानों को जमीन पर ला दिया है। जमाखोरी को बढ़ावा देने के लिए अब स्टाक रखने की छूट दे दी गई। फसल बीमा विदेशी कंपनियों को दे दिया जाता है। किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है। प्रदेश महासचिव मकसूद खान, प्रदेश सचिव राहुल राजभर, जिलाध्यक्ष सुनील राम, जय प्रकाश यादव, जिला सचिव सीताराम राय, वीरेंद्र राय, जैनेश पंकज, कांग्रेस प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव, मोहन चौहान, जहीरूनिशा, विभूतिराम आदि थे।


'