Today Breaking News

Ghazipur: मेधावी शिवम पांडेय के नाम से सड़क का हुआ लोकार्पण

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. रेवतीपुर ब्लाक के मेदनीपुर निवासी व इंटरमीडिएट सीबीएसई बोर्ड-2020 की परीक्षा में पूरे जनपद में दूसरा स्थान लाने वाले शिवम पांडेय के नाम से गांव में निर्मित सड़क का रविवार को ग्राम प्रधान मेदनीपुर दीपक सिंह ने लोकार्पण किया। दीपक सिंह के इस पहल की पूरे क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है। करीब 100 मीटर लंबी इस सीसी सड़क को डेढ़ लाख की लागत से बनाया गया है।

ग्राम प्रधान दीपक सिंह ने कराया सड़क का निर्माण : मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के तहत होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मान स्वरूप मुख्य सड़क से उनके घर तक सड़क बनाने की योजना के अंतर्गत मेदनीपुर ग्राम प्रधान दीपक सिंह ने इस सड़क का निर्माण कराया है।


97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गांव का जनपद में नाम किया था रोशन: शिवम पांडेय ने शाहफैज स्कूल में पढ़ते हुए इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गांव का जनपद में नाम रोशन किया था। ग्राम प्रधान दीपक सिंह ने कहा कि भविष्य में ऐसे मेधावियों के सम्मान में उनके घर तक सड़क का निर्माण व नामकरण संबंधित छात्र-छात्रा के नाम पर किया जाएगा। कहा कि यह गौरव की बात है कि होनहार छात्र ने अपने दम पर बड़ी सफलता अर्जित कर परिजनों व गांव का नाम रोशन किया।


शिवम पांडेय ने ग्राम प्रधान की पहल को सराहा: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे शिवम पांडेय ने ग्राम प्रधान की पहल को सराहा। कहा कि इससे हम जैसे छात्र-छात्राओं को काफी प्रोत्साहन मिलेगा। पिटू पांडेय, जसवंत, सुनील, लकी सिंह, डाक्टर सिंह ओमदेव, सत्येंद्र सिंह आदि रहे।