Ghazipur: प्रयागराज से चोरी ट्रैक्टर के साथ बिहार का बदमाश गिरफ्तार
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. जमानियां थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह थाना जमानिया के मार्ग दर्शन मे उ0नि0 अनिल कुमार पाण्डेय द्वारा ट्रैक्टर चोर अभियुक्त विपिन उर्फ सूरज पासवान पुत्र शंकर पासवान उम्र 22 वर्ष निवासी नौवडिहा थाना चैनपुर जनपद भभुआ कैमूर बिहार को समय 12.10 बजे चौकी क्षेत्र रेलवे स्टेशन जमानिया नई बाजार से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया।
बाद गिरफ्तारी अभियुक्त थाना झूंसी जनपद प्रयागराज से ट्रैक्टर नं0 UP 67 E 4801 को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त विपिन उर्फ सूरज पासवान पुत्र शंकर पासवान उम्र 22 वर्ष निवासी नौवडिहा थाना चैनपुर जनपद भभुआ कैमूर बिहार है। अपराध विवरण 236/20 धारा 406/411 भा0द0वि0 थाना जमानियां जनपद गाजीपुर। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, उ0नि0 अनिल कुमार पाण्डेय, कां0 सुजीत कुमार सिंह हैं।