Today Breaking News

Ghazipur: बार एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष बने संतोष, किया स्वागत

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. कासिमाबाद तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चयन को लेकर सोमवार को सदस्यों ने बैठक की। इसमें बार एसोसिएशन के इस वर्ष के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। सर्व सम्मति से एक बार फिर से संतोष कुमार को बार संघ का अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिया गया है। उन्होंने निर्विरोध चुने जाने पर बार संघ के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

सोमवार को निर्वाचन अधिकारी रहे रविप्रकाश तिवारी ने बार संघ के अध्यक्ष के लिए कार्रवाई को शुरू कराया। उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से संतोष कुमार को एक बार फिर से अध्यक्ष चुनने का समर्थन किया। इसके बाद सदस्यों ने क्रमशः महासचिव पद के लिए आनंद शंकर सिंह, उपाध्यक्ष वरिष्ठ अनुज कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष कनिष्ठ शेषनाथ सिंह, सचिव प्रेम सागर और कोषाध्यक्ष रामनरेश को सर्वसम्मति से चुन लिया। प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद बार संघ के सदस्यों को संबोधित करते हुए फिर से चुने गए तहसील बार के अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि वह हमेशा अधिवक्ताओं और उनके अधिकारों को लेकर जी-जान से संघर्ष करते रहेंगे। उनके प्राथमिकताओं को किसी को भी नजरअंदाज नहीं करने दिया जाएगा। बार के पूर्व अध्यक्ष संजय तिवारी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए कहा कि हम उम्मीद करेंगे कि संजय कुमार के नेतृत्व में बार और बेंच का सामंजस्य भली प्रकार बना रहे। इस दौरान उदय नारायण तिवारी, सुधा चौहान, रमेश राम, सत्य प्रकाश सिंह, नील गगन, चंद्रशेखर पांडेय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

'