Today Breaking News

Ghazipur: 155 वर वधू की सामूहिक शादी में आज बजेगी शहनाई, प्रत्येक जोड़े पर 51 हजार होंगे खर्च

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. जनपद में 15 महीने बाद जिले में फिर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की शहनाई बजेगी। इसे लेकर समाज कल्याण विभाग व जिला पंचायत की ओर से तैयारी की गई है। 22 जनवरी को नगर के लंका मैदान स्थित पंडाल में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर विभाग की ओर से आयोजन के लिए तैयारी शुरू हो गई है। कोरोना संक्रमण के कारण सामूहिक विवाह योजना का आयोजन लगभग 15 महीने बाद होगा।

बीते वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। इसके बाद विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का कार्यक्रम कोरोना संक्रमण काल में नहीं किया गया। इसके बाद विभाग की ओर से सितंबर अक्टूबर में सामूहिक विवाह का आयोजन प्रस्तावित था, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते विभाग की ओर से टाल दिया गया। इसके बाद संक्रमण के खतरे के चलते आयोजन नहीं किया जा सका। दो माह पहले शासन ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन के आदेश दिए थे। इसके बाद समाज कल्याण विभाग ने आवेदन मांगे थे। जिस पर समाज कल्याण विभाग की ओर से सभी विकास खंड़ों में आवेदन लेने के लिए निर्देश दिए गए थे। जनपद में आए आवेदनों की तहसील स्तर से जांच कराई भी कराई गई है। वहीं शासन की ओर से 65 शादी कराने के लिए लक्ष्य जिला को मिला था, वहीं इसके लिए शासन से धन भी आवंटित हो गया है। लेकिन जनपद में 155 सामूहिक शादी विवाह के लिए आवेदन आए है। इन आवेदनों की जांच कर लिया गया है। अब सामूहिक शादी कराने की तैयारी में विभाग व जिला पंचायत के कर्मचारी जुटे हुए है।


प्रत्येक जोड़े पर 51 हजार होंगे खर्च

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शासन ने प्रत्येक जोड़े के लिए 51 हजार रुपये का बजट दिया जाता है। इसमें से छह हजार रुपये विवाह के आयोजन पर खर्च किए जाते हैं। वहीं 10 हजार रुपये का सामान विवाह में उपहार स्वरूप दिया जाता है। बाकी बचे 35 हजार रुपये वधू के खाते में जमा करा दिए जाते हैं।


22 जनवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक शादी विवाह की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसमें मुख्य अतिथि ग्राम विकास राज्य मंत्री आंनद स्वरुप शुक्ला व विशिष्ट अतिथि विरेंद्र सिंह मस्त रहेंगे। इसमें 155 जोड़ा की शादी कराई जाएगी। शादी के दौरान शासन की ओर कोविड-19 से बचाव के लिए जारी की गई गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।-रामविलास यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी