Today Breaking News

मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे अखिलेश यादव - उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

गाजीपुर न्यूज़ टीम, प्रयागराज. अखिलेश यादव की उत्तर प्रदेश में सत्ता वापसी के बाद किए जा रहे वायदों के संदर्भ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया है। 

लिखा है कि अखिलेश यादव जब आप सत्ता में थे तब भगवान तथागत बुद्ध के पवित्र स्थानों और भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या सहित अन्य तीर्थ स्थलों के लिए कुछ नहीं किया। जब सत्ता में आने की संभावना नहीं तब विकास के वायदे करना मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। इसी क्रम में एक वीडियो भी ट्वीट किया है जिसमेें चाणक्य धारावाहिक के निर्माता चंद्रप्रकाश द्विवेदी की ओर से 500 साल के राम जन्मभूमि संघर्ष को 12 मिनट की लघु फिल्म के रूप में दिखाया गया है। उस वीडियो के साथ लिखा है कि राष्ट्रीय एकात्मता के स्रोत, धर्म के पर्याय, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मभूमि की मुक्ति की विजयगाथा।


यातायात के नियमों के प्रति किया सजग

उपमुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 18 जनवरी से 17 फरवरी तक मनाने की जानकारी दी है। लिखा है कि जिम्मेदार व समझदार नागरिक बनें। यातायात नियमों का पूर्णतया पालन करें। एक चित्र भी पोस्ट किया है कि जान है तो जहान है। इस संदर्भ में प्रयाग प्रवास के दौरान भी लोगों से यातायात के निमयों के पालन का आग्रह किया है। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि सड़क पर नियमों का पालन करते हुए चलें। अन्यथा स्मार्ट सिटी की परिकल्पना पूरी नहीं होगी।


'