Today Breaking News

Ghazipur: चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा जिला महिला चिकित्सालय ग़ाज़ीपुर

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. प्रदेश सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का दम भर रहीं है, लेकिन जिला महिला अस्पताल में यहा दावे खोखले साबित हो रहे है। जिला महिला अस्पताल चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। यहां डॉक्टरों की कमी के कारण महिला मरीजों के इलाज में काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।

जिला महिला चिकित्सालय ग़ाज़ीपुर

जिला महिला अस्पताल में प्रतिदिन ओपीडी में 350 से 400 मरीज पहुंचते हैं। यहां दस पद सृजित हैं। पर, मौजूदा समय में मात्र चार चिकित्सकों की तैनाती है। इन चिकित्सकों को ओपीडी के अतिरिक्त प्रसव का कार्य भी देखना पड़ता है। एक डॉक्टर ओपीडी का कार्य देखते हैं तो दूसरी डॉक्टर रात ड्यूटी की जिम्मेदारी निभाती हैं। वहीं जिला अस्पताल में महिला चिकित्सक है, लेकिन कोई भी महिला महिला अस्पताल में तैनात नहीं है। दिन में आने वाले मरीजों की भीड़ को देखते हुए चिकित्सकों की कमी के कारण संतोष जनक उपचार नहीं दिया जा रहा है। मरीजों की भीड़ के कारण उपचार के नाम पर खानापूर्ति ही की जा रही है। ऐसे में मरीजों को निजी डॉक्टरों के यहां जाना पड़ता है। जिससे मरीजों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है।


नगर में मातृ एवं शिशु का 100 शैय्या अस्पताल भी संचालित किया जा रहा है। इस अस्पताल में डॉक्टरों के 10 पद सृजित हैं। पर यहां भी सिर्फ चार की ही तैनाती है। सीएमएस डा. तारकेश्वर विभागीय कार्य निपटाने के बाद मरीजों के इलाज करते है। इसके कारण अस्पताल नगर की महिलाओं और बच्चों को बेहतर उपचार नहीं दे पा रहा है। यहां आने वाले मरीजों को जिला महिला अस्पताल में ही भर्ती कराया जा रहा है। यहां के डॉक्टर अपने मरीजों को महिला अस्पताल में ही उपचार दे रहे हैं। सीएमएस डा. तारकेंश्वर ने बताया कि चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। निर्देश मिलते हीं चिकित्सकों की नियुक्ती की जाएगी। वहीं मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान दिया जाता है।