Today Breaking News

Ghazipur: अवैध रूप से संचालित ईंट-भट्ठों पर कार्रवाई करने का निर्देश जारी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. जिला उद्योग एवं स्वरोजगार बंधु की बैठक राइफल क्लब सभागार में गुरुवार को हुई। इसमें पूरे वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के आवेदनों और उनके स्वीकृति को लेकर चर्चा हुई। अवैध रूप से संचालित ईंट-भट्ठों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। 

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक सहायक केके मौर्य ने समिति को बताया कि 11 भट्ठों का निरीक्षण कर लिया गया है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने वैज्ञानिक सहायक को निर्देश दिया कि अवशेष ईंट भट्ठा इकाईयों का निरीक्षण करते हुए अवैध चिह्नित भट्ठों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण सहायता योजना में दिसंबर 2020 तक 197 ऋण आवेदन पत्र आनलाइन प्राप्त हुए जिसके सापेक्ष 108 ऋण आवेदन पत्र बैंक शाखाओं को अग्रसारित कर दिया गया है। इसमें से सात ऋण आवेदन स्वीकृत तथा छह ऋण आवेदन पत्र वितरित किए गए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोपीनाथ सोनी, प्रभारी उपायुक्त उद्योग अजय कुमार गुप्त, श्रम प्रवर्तन अधिकारी लइक अहमद, अग्रणी जिला प्रबंधक सूरजकांत, सहायक वैज्ञानिक अधिकारी प्रदूषण बोर्ड वाराणसी बीके श्रीवास्तव के अलावा उद्यमी जयकिशुन साहू, बशिष्ठ सिंह यादव, जेपी राय, अशोक अग्रहरी एवं अन्य उद्यमी थे।