Ghazipur: चोचकपुर पंप नहर के आधुनिकीकरण परियोजना का सदर विधायक ने किया लोकार्पण
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. लीलापुर पम्प कैनाल पर शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सदर विधायक डा. संगीता बलवंत ने चोचकपुर पम्प नहर के आधुनिकीकरण परियोजना का लोकार्पण किया। इससे किसानों में इस बात से खुशी की लहर दौड़ गई कि नहर का पक्कीकरण होने से उन्हें खेतों की सिंचाई करने में होने वाली परेशानियों का समाधान हो जाएगा।
इस मौके पर सदर विधायक संगीता बलवंत ने कहा कि चोचकपुर पम्प नहर से हजारों किसान खेतों की सिंचाई करते है। नहर कच्ची होने से पानी पहुंचने में अवरोध उत्पन्न हो रहा था। इस समस्या के समाधान के लिए 5 करोड़, 12 लाख 47 हजार की लागत से नहर पक्कीकरण का कार्य कराया जा रहा है। नहर के सीसी हो जाने से जल प्रवाह में किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न नहीं होगा और किसानों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा। विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार अन्य लोगों के साथ ही किसानों के लिए विशेष योजनाएं चला रही है। खेती को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दे रही है। सरकारें किसानों के विकास के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है। चोचकपुर पम्प नहर के पक्का हो होने के सिंचाई के लिए किसानों को होने वाली परेशानियों का समाधान हो जाएगा। कहा कि नहर का पक्कीकरण किसानों के लिए वरदान साबित होगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य हरेन्द्र यादव, अशोक सिंह, नसीम प्रधान, डा. रामबली बिंद, अनूप खरवार, दिनेश सिंह, चंदन बिंद सहित संबंधित अधिकारी आदि मौजूद थे।