Ghazipur: एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतिम दिन ग़ाज़ीपुर की एथलीट नयंसी ने जीता गोल्ड, जिले का बढाया गौरव
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. 54वीं राज्य स्तरीय वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता मेरठ में चल रही है जिसमे गाजीपुर की एथलीट नयंसी कटियार ने मीट के दूसरे एवं आखिरी दिन अंडर 14 बालिका वर्ग के लंबी कूद प्रतियोगिता में सोना जीतकर अपने जिले के गौरव तथा सम्मान को बढ़ाया है.
आज मीट के आखिरी दिन गाजीपुर के कुल 02 पदक प्राप्त हुए जिसमें अंडर 18 बालक वर्ग में विजय यादव ने 1500 मीटर की दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। बातचीत के दौरान नयंसी ने बताया कि उनका लक्ष्य भारतीय एथलेटिक्स टीम की तरफ से अपने देश का प्रतिनिधित्व करना है. नयंसी गाजीपुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड पर अपने कोच नगेंद्र यादव की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं नयंसी कटिहार के कोच नगेंद्र यादव ने बताया कि नयंसी बहुत ही होनहार एथलीट है|नयंसी तथा विजय दोनों को गाजीपुर एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अमरजीत सिंह महासचिव बुधिराम यादव , दिवाकर तथा डॉ ० रूद्र यादव ने दोनों को संघ की तरफ से शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी है.
