Ghazipur: तहसीलदार को धमकाने का आरोपी गया जेल, अन्य की तलाश
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. कासिमाबाद ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में मतदाता सूची के आपत्तियों के निस्तारण के दौरान हंगामा और बवाल करने के एक आरोपी को पुलिस ने मंगलवार सुबह जेल भेज दिया। इसके बाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत उसके अन्य तीन साथियों की तलाश भी तेज हो गई। पुलिस ने संभावित स्थानों पर आरोपियों की तलाश में दबिशें दीं हालाकि उनक पता नहीं चला। वहीं बीएलओ मामले में सख्त रुख अपनाएं हैं और जेल भेजकर कठोर कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। एसडीएम भी लगातार मामले की मॉनीटरिंग कर रहे हैं ।
बतातें चले कि सोमवार को आत्तियों और मतदाता सत्यापन का अंतिम दिन होने के कारण ब्लॉक मुख्यालय पर तहसीलदार विराग पांडे सहित तहसील क्षेत्र के सभी 325 बीएलओ उपस्थित थे। इसी दौरान पूर्व में आपत्तियों को लेकर शेखनपुर निवासी भूपेंद्र सिंह, अनुराग सिंह पुत्र कृष्णदेव सिंह, प्रदीप सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह, आलोक सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह पहुंचकर आपत्तियों के गलत निस्तारण का आरोप लगाने लगे। कुछ मतदाताओं का नाम काटने और कुछ नाम जोड़ने की जिद पर अड़ गए, मना करने पर बीएलओ के खिलाफ लामबंद होकर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पूर्वजिला पंचायत ने सभागार में मौजूद माइक पर कब्जा कर लिया और उससे बीएलओ समेत अधिकारियों को गाली गलौज करते हुए धमकी भी दे डाली।
यह सुनते ही बीएलओ आक्रोशित हो उठे और विरोध करने लगे, माहौल बिगड़ता देखकर सभी भाग निकले। वहीं बीएलओ कोतवाली पहुंचे और धमकाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी। जिसके बाद उपजिलाधिकारी भारत भार्गव पूरे प्रकरण की जानकारी लेकर कोतवाल से केस दर्ज करवाया। वादी जयप्रकाश राम बीएलओ ने तहरीर देते हुए बताया कि आरोपी भूपेंद्र सिंह अनुराग सिंह पुत्र किशन देव सिंह और प्रदीप सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह उसे आपत्तियों को लेकर धमकी दे रहे थे। इतना ही नहीं इन लोगों ने बीएलओ के साथ बैठक ले रहे तहसीलदार समेत सभी बीएलओ के सामने जान से मारने की धमकी देने लगे। साथ ही इन लोगों ने उन्हें जातिसूचक शब्दों को कह कर गाली भी दिया। घटना का संज्ञान लेकर उप जिलाधिकारी भारत भार्गव ने उक्त आरोपियों के प्रति मुकदमा कोतवाली जाकर मुकदमा भी दर्ज कराया। पुलिस ने सोमवार रात ही एक आरोपी भूपेंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया था, जिसका चालन करके मंगलवार कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया।
सीओ कासिमाबाद ने बताया कि आरोपी भूपेंद्र सिंह को पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों पर भी एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है,गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इसमें भूपेंद्र सिंह, अनुराग सिंह, प्रदीप सिंह, आलोक सिंह के नाम शामिल हैं। व्यवधान डालने वालों को करते ही नहीं बख्शा जाएगा।
बीएलओ को पहले से ही मिल रही थी धमकियां
कासिमबाद। शेखनपुर के बीएलओ जयप्रकाश राम ने बताया कि उसको कुछ दिनों से भूपेंद्र सिंह प्रदीप सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह और पूर्व जिला पंचायत अनुराग सिंह फोन पर धमकियां दे रहे हैं थे लगातार सूची में बदलाव को लेकर उन्हें धमकाते थे । आज भी उन लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दिया है । उसने बताया कि ऐसे माहौल में वह काम करने में सक्षम नहीं है।
