Today Breaking News

बनारस में लेखपाल ने चूड़ा-बर्फी खिला किशोरी से किया रेप का प्रयास, गिरफ्तार

गाजीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. हुकुलगंज निवासी एक लेखपाल शनिवार को किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपिति को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता मिर्जापुर जिले की निवासी और आरोपित के रिश्तेदार की बेटी है।

राजातालाब तहसील में तैनात लेखपाल रामबहाल मौर्य हुकुलगंज में मकान बनवाकर रहता है। उसकी पत्नी और बेटे इस समय लखनऊ गए हैं। सुबह वह मिर्जापुर जिले में अपनी रिश्तेदारी में गया और किशोरी के दादा से उसे डांस सिखाने की बात कहकर लेकर आया। दोपहर में पड़ोस के लोगों ने देखा कि छत से एक किशोरी कूदने का प्रयास कर रही है। लोगों ने उसे रोकते हुए बचा लिया। कारण पूछने पर वह रोने लगी। इसके बाद उसने बताया कि आरोपित ने घर से सुबह यहां लाने के बाद चूड़ा-बर्फी खिलाया। इसके बाद कमरे में बंद कर दुराचार का प्रयास करने लगा। 


वह डर गई और पानी पीने के बहाने बाहर आई। लेखपाल को उसने कमरे में बंद कर दिया। बाहर भागने की कोशिश की तो गेट बंद था। फिर छत पर जाकर किसी तरह भागने की कोशिश करने लगी। सूचना पर पांडेयपुर चौकी प्रभारी राजकुमार पांडेय और महिला एसआई अनीता चौहान पहुंचीं। किशोरी और आरोपित को थाने ले जाया गया। किशोरी के घर पर सूचना दी गई। देर शाम पहुंचे किशोरी के घरवालों ने तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को छेड़छाड़, बंधक बनाने, मारपीट, जान से मारने की धमकी और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उधर राजातालाब तहसील के एसडीएम मणिकंडन ए ने बताया कि अभी एफआईआर की कॉपी नहीं मिली है। सुबह प्रतिलिपि के आधार पर कार्रवाई होगी।