Today Breaking News

वाराणसी में 14 से 16 जनवरी तक इन मार्गों पर यातायात प्रतिबंध

गाजीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. मकर संक्रांति पर शहर के कुछ मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित व डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था 14 से 16 जनवरी की सुबह तक लागू रहेगी। एसपी ट्रैफिक एसके सिंह के अनुसार कई मार्गों पर प्रतिबंध रहेगा। वाहनों को अलग-अलग रास्‍तों के लिए मोड़ दिया जायेगा।

- मैदागिन से चौक होते हुए गोदौलिया की तरफ जाने वाले हर प्रकार की सवारी गाड़ी को मैदागिन से आगे नही जाने दिया जायेगा। इन वाहनों को हरिश्चन्द्र डिग्री कालेज व कबीरचौरा, लहुराबीर मार्ग पर मोड़ दिया जायेगा।

- लक्सा की तरफ से रामापुरा, गोदौलिया जाने वाली सभी सवारी गाडिय़ों को लक्सा थाने से आगे नही जाने दिया जायेगा। इन वाहनों को बेनियाबाग तथा गुरुबाग, कमच्छा मार्ग पर मोड़ दिया जायेगा।

- लहुराबीर से होकर गोदौलिया के तरफ जाने वाली सभी प्रकार की सवारी गाड़ी को बेनिया तिराहे से आगे नही जाने दिया जायेगा। इन वाहनों को पियरी मार्ग कबीरचौरा अथवा लहुराबीर वापस मोड़ दिया जायेगा।

- अस्सी, सोनारपुरा से होकर गोदौलिया जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को सोनारपुरा से आगे नही जाने दिया जायेगा। इन वाहनों को थाना भेलूपुर मार्ग पर मोड़ दिया जायेगा। इसी प्रकार थाना भेलूपुर से रेवड़ी तलाब होकर रामापुरा जाने वाली सभी प्रकार के वाहन तिलभाण्डेश्वर से आगे ले जाना प्रतिबंघित होगा। इन वाहनों को लक्सा मार्ग की तरफ मोड़ दिया जायेगा।

- बेनियाबाग से आगे अत्यधिक भीड़ होने पर वाहनों को लहुराबीर चैराहे से ही रोक दिया जायेगा तथा वाहनों को क्वींस इण्टर कालेज व सम्पूर्णानन्द विश्वविद्यालय में पार्क कराया जायेगा।

- भदऊचुंगी से भैंसासुर घाट व राजघाट की तरफ किसी भी प्रकार के वाहनों को जाने नहीं दिया जायेगा।

- गोलगड्डा तिराहे से कोई भी वाहन विशेश्वरगंज तिराहा होते हुए भैंसासुर घाट की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा।

- शव वाहन, बीमार एवं विकलांग व्यक्तियों को उक्त प्रतिबंध से मुक्त रखा जायेगा।

- लहुराबीर से मैदागिन के तरफ जाने वाले अधिकारी/ कर्मचारीगण के वाहन मैदागिन स्थित कम्पनी बाग/टाउन हाल में खड़ी होगी।

- सिगरा चैराहा से रथयात्रा होकर गरूबाग की तरफ जाने वाले वाहनों को सिगरा चैराहा से ही दाहिने मोड़कर आकाशवाणी, महमूरगंज, ककरमत्ता होते हुए बीएचयू की तरफ भेजा जायेगा। इसी प्रकार बीएचयू से शहर की तरफ आने वाले वाहन इसी मार्ग से वापस आयेगें। 

 
 '