Today Breaking News

Ghazipur: 11 महीने बाद बच्चों से गुलजार हुए विद्यालय

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. कोरोना संक्रमण के कारण हुए लाकडाउन के बाद करीब 11 महीने बाद बुधवार से माध्यमिक स्कूल फिर गुलजार हुए। अरसे बाद स्कूल पहुंचकर बच्चे बेहद खुश नजर आए। पहले दिन पढ़ाई से ज्यादा बच्चों को कोरोना प्रोटोकाल के पालन के बारे में बताया गया। कक्षाओं का सीटिग प्लान इस तरह बनाया गया है, जिससे शारीरिक दूरी बनी रहे। स्कूलों में थर्मल स्कैनिग और सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई है।

पहले दिन स्कूलों में बच्चों की संख्या बेहद कम है, क्योंकि 50 फीसद बच्चों को ही स्कूल बुलाया गया है। वहीं, दूसरी तरफ कुछ अभिभावक खासकर छोटे बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। वह अभी भी संक्रमण को लेकर सशंकित हैं। स्कूलों में प्रवेश से पहले बच्चों की थर्मल स्क्रीनिग की गई। इस दौरान मास्क सैनिटाइजर तथा अन्य एहतियातों को भी बरता जा रहा था। बच्चों के विद्यालयों में पहुंचने से काफी चहल-पहल देखी गई। बच्चों को लंच लाने की अनुमति तो दी गई थी लेकिन, उन्हें लंच शेयरिग की परमिशन नहीं मिली थी। शासन ने सभी विद्यालय संचालकों को यह निर्देश दिया था कि वह कोरोना के एहतियात बरतते हुए गाइडलाइंस का पालन करें। लंबे समय के बाद स्कूल खोले जाने के बाद भी कोरोना वायरस के नियमों का बखूबी अनुपालन किया जा रहा था। उच्च प्राथमिक विद्यालय विशेश्वरगंज नगर की अध्यापक शीला सिंह ने बताया कि विद्यालय को पूरे एहतियात के साथ खोला गया। थर्मल स्कैनिग के बाद बच्चों के प्रवेश तथा बच्चों के बीच कुछ दूरी का ख्याल रखा गया। वहीं, माउंट लिट्रा जी स्कूल के प्रबंधक ने बताया कि छठवीं से आठवीं तक के बच्चों को स्कूल आने की अनुमति देकर सरकार द्वारा बेहतर कार्य किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही सभी कक्षाओं के बच्चों को विद्यालय आने की अनुमति मिलेगी।

 
 '