Today Breaking News

Ghazipur: 51 हजार का गबन करने वाली महिला प्रधान गई जेल

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. बिरनो थाना क्षेत्र के सरदरपुर गांव की ग्राम प्रधान उर्मिला देवी को 51 हजार रुपये के गबन के आरोप में पुलिस ने बुधवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया। इससे हलचल मची हुई है।

सरदरपुर गांव निवासी सुरेंद्र चौहान की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित उनके ससुर पूर्व प्रधान उजागिर राजभर के खिलाफ सरकारी धन के गबन का मुकदमा दर्ज किया था। वर्ष 2002 में गांव निवासी राजेंद्र धीमर के नाम से मत्स्य पालन के लिए ग्रामसभा के पोखरे का दस वर्षीय आवंटन किया गया था। इसमें कुल 68 हजार रुपये तहसील में मालगुजारी के रूप में जमा किया जाना था। 17 हजार रुपये पोखरे के आवंटन के बाद तत्काल तहसील में राजेंद्र धीमर द्वारा जमा कर दिया गया था। शेष 51 हजार रुपये राजेन्द्र धीमर द्वारा पांच बार में निवर्तमान ग्राम प्रधान एवं पूर्व ग्राम प्रधान राम उग्रह राजभर को जमा कर उसकी रशीद ले ली गई थी। 


आरोपितों द्वारा उक्त 51 हजार रुपये को सरकारी कोष में जमा करने के बजाय खर्च कर दिया गया। बता दें कि पूर्व प्रधान रामउग्रह राजभर का करीब दो माह पूर्व निधन हो गया था। सूचना अधिकार से सुरेंद्र चौहान द्वारा मांगी गई सूचना में इस गबन की पुष्टि होने पर उनके द्वारा दी गई तहरीर पर बिरनो पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। बिरनो थानाध्यक्ष शशिचंद्र चौधरी ने बताया कि सरकारी धन गबन के प्रकरण में आरोपित ग्राम प्रधान को जेल भेज दिया गया है।

 
 '