Ghazipur: अच्छा जीवन जीने की सीख देता है एनसीसी
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. पीजी कालेज मैदान पर बुधवार से पांच दिवसीय सीट सर्टिफिकेट एनसीसी शिविर का शुभारंभ हुआ। इस दौरान कोरोना प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर नरेंद्र सिंह ने शिविर का निरीक्षण किया, जिसमें उन्हें गार्ड आफ आनर किया गया। यह शिविर 14 फरवरी तक चलेगा। इसमें 264 कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने कैडेट्स को अनुशासित जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित किया। शिविर का नेतृत्व कर रहे 92 यूपी बटालियन के कमांडिग अफसर कर्नल ओपी राय ने कैडेटों को नैतिक जीवन की महत्ता पर जोर दिया। बताया कि यह शिविर कैडेटों को एक अच्छे जीवन जीने की सीख देता है जिससे एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो सके। लेफ्टिनेंट डीआर सिंह ने बताया कि सी सर्टिफिकेट शिविर 10 दिन का होता है, लेकिन कोरोना को देखते हुए इसे इस बार पांच दिन का ही कराया जा रहा है। शिविर में कैप्टन बाबूलाल, लेफ्टिनेंट डीआर सिंह, अखिलेश सिंह अपनी सहभागिता प्रदान कर रहे हैं।
