Today Breaking News

Ghazipur: एनसीसी कैडट्स में जगाया देश सेवा का जज्बा, सिखाया सैन्य कौशल

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. पीजी कालेज परिसर में रविवार को एनसीसी के यूपी 92 बटालियन के तत्वावधान में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कैम्प के पहले दिन का शुभारंभ यूपी 92 बटालियन के कर्नल ओपी राय ने किया। पहले दिन कैडेटों को ड्रिल, आरडी परेड, वैपेन्स के रख-रखाव व चलाने के तरीके, मानचित्र की जानकारी, सैनिक संकेत चिन्ह, युद्धकला, बैटल क्राफ्ट और फील्ड क्राफ्ट आदि के बारे में जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के उपरांत कर्नल ओपी राय ने उनमें देश प्रेम व समाज सेवा की भावना को जागृत कराया। कहाकि कैडेट्स अनुशासन में रहकर अपने उदेश्यों पर अडिग रहें। उन्होंने एनसीसी के मुख्य उद्देश्यों से परिचत कराते हुए समाज सेवा करने का भाव जगाया। कहा कि कैम्प में सेना के बेसिक ज्ञान को सीखकर कैडेट अपने जीवन को महान बनाएं। सेना में संचार के माध्यम के तरीकों तथा बैटल क्राफ्ट व फील्ड क्राफ्ट के बारे में कैडटों को बताया। कैम्प में गाजीपुर और मऊ जनपद में संचालित 92 बटालियन के 12 कालेजों के कैडेटों ने भाग लिया। बालक वर्ग में कैडेट्स प्रशांत कुमार, अविनाश, अंकित यादव, दीपक यादव तथा बालिका वर्ग में कैडेट्स रीना कुमारी, कविता, अंशु त्रिपाठी, अंजलि पांडेय, पूजा चौहान आदि ने बताया कि कैम्प में आने से और एनसीसी में सलेक्शन होने से हमलोगों का आत्म विश्वास काफी बढ़ा है। पीजी कालेज के सात नेवी के एनओ डॉ. अखिलेश तथा 92 बीएन के डा. डीआर सिंह, भुड़कुड़ा के एनओ नरेंद्र कुमार, बटालियन के एसएम देवी प्रसाद सिंह, हवलदार शशिपाल सिंह, राजेश मिश्रा, प्रदीप दुबे, तिलबहादुर थापा, सीवी रमण आदि बटालियन के पीआई स्टाफ मौजूद रहे।


 
 '