Ghazipur: जिलाधिकारी ने किया विकास भवन का निरीक्षण, अव्यवस्था देखकर हुए नाराज
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. जिलाधिकारी ने विकास भवन परिसर एवं विकास भवन सभाकक्ष का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के समय बाहर गन्दगी पाये जाने एवं सभाकक्ष के छत से पानी टपकने तथा बिजली के तार बेतरतीह ढंग से बिखरे होने, लाइट की व्यवस्था ठीक न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नाजीर विकास भवन को सख्त निर्देश दिया की तत्काल छत पर लगे टंकी के पानी को दुसरे स्थान पर लगाया जाय। तथा अधि0 अभि0 ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा को निर्देश दिया कि छत से टपकते पानी को रोकने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाय तथा बिजली, लाईट,साफ सफाई कराते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया।
