Today Breaking News

Ghazipur: लाल गोभी बना आकर्षण का केंद्र, सेहत के लिए है उपयोगी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. लौवाडीह क्षेत्र में आधुनिक खेती किसी सपने की तरह थी उसे करीमुद्दीनपुर के पंकज राय ने नेटशेड लगाकर सच साबित कर दिया। उनके नेटशेड में तमाम तरह की सब्जियां तो हैं ही अपने ओपन फील्ड में आर्गेनिक प्वाइंट पर लाल फूलगोभी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। लोग कौतूहल वश उसे देखने आ रहे हैं।

ट्रायल में एक मंडे में की गई है खेती पंकज ने बताया कि लाल गोभी की विशेषताओं के बारे में पढ़ा था कि यह स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी लाभदायक होता है इसलिए लोगों तक इसे मुहैया कराने के बारे में सोचा। आनलाइन इसका बीज मंगवाया। अभी ट्रायल में एक मंडे में इसकी खेती की गई है। अब यह तैयार हो गया है। बड़ी बात है कि यह हमारे वातावरण के अनुकूल है। अगले साल इसकी खेती बड़े पैमाने पर करेंगे। उन्होंने बताया कि लाल पत्ते वाली गोभी की खेती तो अधिक होती है, लेकिन लाल फूल गोभी की खेती अभी कम हो रही है। 


लाल गोभी के पत्ते तो हर होते हैं, लेकिन उसमें जो फूल होता है वो लाल रंग का होता है। लाल गोभी की विशेषता है कि इसमें कैलोरी कम होती है। यह एक अच्छा फाइबर का स्त्रोत है जो वजन कम करने में सहायक है। इसमें फाइटो केमिकल एंटीआक्सीडेंट रिबोफ्लेविन और मिनरल पाए जाते हैं, जिससे मनुष्य स्वस्थ होता है और उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। आर्गेनिक विधि से तैयार करने से इसकी गुणवत्ता में और वृद्धि हो जाती है।

 
 '