Today Breaking News

Ghazipur: पूर्व विधायक कालीचरन राजभर ने थामा सपा का दामन

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. बहुजन समाज पार्टी को शुक्रवार को गाजीपुर में जोरदार झटका लगा। पार्टी के कद्दावर नेता और पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधि जहूराबाद से दो बार विधायक रहे कालीचरण राजभर ने बसपा से त्यागपत्र दे दिया।

उन्होंने प्रदेश मुख्‍यालय पर सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के मौजूदगी में समाजवादी पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण कर ली। पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण करने पर समाजवादी पार्टी पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव ने उनका स्‍वागत करते हुए कहा कि कालीचरण राजभर के पार्टी में आने से समाजवादी पार्टी बहुत मजबूत होगी। कालीचरण राजभर सन् 2002 व 2007 के विधानसभा में लगातार जहुराबाद से विधायक रह चुके हैं। 2012 व 2017 के विधानसभा चुनाव में दूसरे नम्‍बर पर रहे। पूर्व विधायक कालीचरण राजभर ने बताया कि अखिलेश यादव युवा और ऊर्जावान नेता हैं। पिछड़ों के हमदर्द हैं, राजभर समाज के विकास के लिए ही हमने समाजवादी पार्टी का दामन थामा है। जिला मुख्‍यालय पर यह खबर लगते ही सियासी पारा गरमा गया। राजनीतिक गलियारों में चर्चा होने लगी कि बसपा से पिछड़ी बिरादरी का मोह भंग हो रहा है। धीरे-धीरे बड़े नेता बसपा से समाजवादी पार्टी का दामन थाम रहे हैं।


 
 '