Today Breaking News

Ghazipur: जिलाधिकारी ने जारी किया ब्लाकों और ग्राम पंचायतों के आरक्षण की संख्या

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. जिलाधिकारी मंगल प्रसाद सिंह ने शनिवार को ब्‍लाक प्रमुख और ग्राम प्रधान के आरक्षण के संदर्भ में जानकारी देते हुए पत्रकार वार्ता में बताया कि ब्‍लाक प्रमुख और ग्राम प्रधान की आरक्षण की संख्‍या जारी कर दी गयी है। 

लेकिन आरक्षित ग्राम पंचायत और ब्‍लाकों के नामों की सूची का अंतिम प्रकाशन 13-14 मार्च तक हो जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में 16 ब्‍लाक हैं। जिसमे अनुसूचित जाति के लिए 3, अन्‍य पिछड़ा के लिए 5 और 3 ब्‍लाक महिला के लिए आरक्षित है। शेष सामान्‍य है। इसी तरह पूरे जिले में 1238 ग्राम प्रधान पद हैं जिसमे अनुसूचित जन जाति के लिए 30 पद आरक्षित है जिसमे अनुसूचित जन जाति स्‍त्री 13 पद आरक्षित है। 


अनुसूचित जाति के लिए 254 पद आरक्षित है जिसमे अनुसूचित जाति स्‍त्री 90 पद आरक्षित है। अन्‍य पिछड़ा वर्ग के लिए 341 पद आरक्षित है जिसमे महिलाओं के लिए 117 पद आरक्षित है। सामान्‍य की संख्‍या 414 है जिसमे 199 पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। डीएम ने बताया कि ब्‍लाकों और ग्राम पंचायतों का नामों का प्रकाशन 2 से 3 मार्च के बीच होगा। आपत्ति निस्‍तारण के बाद 13-14 मार्च को सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जायेगा।


 
 '