Today Breaking News

Ghazipur: डीएम के आदेश पर ब्रह्मदासपुर गांव में पहुंची जांच टीम

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. मुहम्मदाबाद ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत ब्रह्मादासपुर गांव में शनिवार को जांच टीम पहुंची। जहां गांव में हडकंप मचा रहा। यहां के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत क्षेत्र में हुए विकास कार्यों में व्यापक पैमाने पर धांधली के साथ ही लाखों रुपये के गबन करने का आरोप लगाया था। जहां जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच के लिए टीम पहुंची।

ब्रह्मादासपुर गांव निवासी फौजदार यादव सहित गांव के कुछ ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शपथ पत्र के साथ ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों की जांच कराये जाने की मांग की थी। जिलाधिकारी द्वारा विगत महीने में जांच कराया गया था। जांच के लिए आये अधिकारी ने लगभग छह लाख रुपये का गबन दिखाया था। इसको पुनः जिलाधिकारी के निर्देश पर त्रिस्तरीय समिति के सदस्य नरेंद्र विश्वकर्मा द्वारा जांच करने का कार्य किया गया। इसमें स्थानीय गांव निवासी रघुनाथ, महातिम, बसंत, छबीला बुधराम, इंद्रावती, मुन्ना, रामायण आदि द्वारा बताया गया कि हमारे नाम पर शौचालय का पैसा उतार लिया गया है, पर हमें न तो जानकारी है और न ही हमें मिला है। जांच अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा का कहना है कि तमाम लोगों के शौचालय नहीं बने हैं। कुछ लोगों के जो शौचालय बने हैं, वह भी प्रयोग करने लायक नहीं हैं। कुछ जर्जर की स्थिति में है। अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जायेगी। आगे जो कार्रवाई का निर्देश होगा किया जायेगा।


 
 '