Today Breaking News

Ghazipur: कलक्ट्रेट के बाहर छात्रों ने फूंका पुतला

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. विश्वविद्यालय स्थापना की मांग को लेकर छात्रों का एक प्रतिनिधमंडल कासिमाबाद में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उन्हें मांगपत्र सौंपने वाला था। इससे पहले ही सुबह छह बजे पुलिस ने छात्रों को हाउस अरेस्ट कर लिया। इससे नाराज छात्रों ने बाद में पुलिस आफिस के पास नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन का पुंतला फूंका। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर सलिल स्वरुप आदर्श और गोराबाजार चौकी प्रभारी निरीक्षक अनुराग गोस्वामी छात्रों को कोतवाली ले गए।

पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने बताया कि जिले में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए कासिमाबाद में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उन्हें मांगपत्र सौंपना था। लेकिन इससे पहले ही सुबह छह बजे प्रतिनिधमंडल में शामिल छात्र संघ अध्यक्ष अनुज कुमार भारती, प्रवीण पाण्डेय, आकाश तिवारी, आकिब खां, दीपक कुमार, विकास यादव, कमलेश गुप्ता को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। कहां कि पुलिस की इस कार्रवाई से छात्रों में पुलिस के प्रति रोष के साथ ही सीएम को पत्रक न सौंप पाने को लेकर मायूसी है। इंस्पेक्टर सलिल स्वरुप आदर्श ने बताया कि सभी को पुतला फूंकने के मामले में हिरासत में लिया गया था।


 
 '