Today Breaking News

Ghazipur: गोली लगने से घायल की अधेड़ किसान की इलाज के दौरान मौत

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. नंदगंज थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव में सोमवार की देर रात भूमि विवाद के चलते बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने किसान चन्द्रबली यादव निवासी स्थानीय को गोली मार दी। और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इधर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस एवं परिजनों को दी। रोते बिलखते परिजन घायल को उपचार के स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना क्षेत्र इमिलिया गांव निवासी चंद्रबली यादव (55) देर शाम अपने छोटे भाई राकेश यादव के साथ अपने खेत से वापस घर जा रहे थे। रास्ता को लेकर अंकित राय उर्फ दिलीप राय में दो वर्षों से अदावत चली आ रही थी। इसमें पुलिस ने दोनों पक्षो का 151 में चालान भी किया है। राकेश लघुशंका के लिए रुका और चन्द्रबली आगे निकल गए। चन्द्रबली को अकेला देख सरसो के खेत में छिपे किशुनदेव राय व उनकी पत्नी ने ललकारा पास में ही कुछ दूरी पर बाइक सवार दिलीप राय व उसका नकाबपोश साथी चन्द्रबली यादव को ताबड़तोड़ चार गोली दाग दिये चन्द्रबली यादव गिरकर छटपटाने लगे। 


बदमाशों की संख्या चार थी। गोली किसान के सीने में जा लगी और वह चिल्लाने लगे। आसपास के लोग मौके पर पहुंकर गंभीर रूप से घायल किसान चंद्रबली को इलाज के लिए वाराणसी ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल पर छानबीन कर रही है। मृतक की पत्नी नगीना का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक के दो पुत्र अमित व अंकुर हैं। थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि घायल की इलाज के दौरान देर रात मौत हो गयी। मृतक के भाई राकेश यादव की तहरीर पर तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह जगह दबिश दी जा रही है।

 
 '