दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, कल से दौड़ेगी तेजस और मऊ आनन्द विहार ट्रेन
गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. वेलेंटाइन डे के मौके पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। 14 फरवरी से तेजस और मऊ-आनंद विहार वाया लखनऊ ट्रेनें दौड़ाने की तैयारी पूरी हो गई है। तेजस ट्रेन सप्ताह में चार दिन चलेगी। वहीं मऊ आनन्द विहार ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी। इस ट्रेन को 14 फरवरी को रवाना किया जाएगा। दोनों ट्रेनों में 16-16 कोच होंगे।
लखनऊ जंक्शन से रवाना होगी तेजस
तेजस ट्रेन नंबर 82501 लखनऊ जंशक्श से हर रविवार, सोमवार, शुक्रवार व शनिवार की सुबह 6.10 बजे रवाना होकर 12.25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 82502 नई दिल्ली से दोपहर 3:40 बजे चलकर रात 10:05 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।
चारबाग में रूकेंगी मऊ आनन्द विहार ट्रेन
ट्रेन 05137 मऊ से 14 फरवरी को शाम 5.10 बजे रवाना होकर रात 12:15 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचकर सुबह 7:15 बजे आनन्द विहार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05138 आनंद विहार से 15 फरवरी को सुबह 11 बजे चलकर शाम 6.05 बजे चारबाग स्टेशन से होते हुए दूसरे दिन देर रात 1.15 बजे मऊ पहुंचेगी।
19 फरवरी से मऊ आनन्द विहार ट्रेन सप्ताह में दो दिन
मऊ-आनंद विहार ट्रेन 19 फरवरी से सप्ताह में दो दिन हर मंगलवार व शुक्रवार को मऊ से रात 8.50 बजे चलकर दूसरे दिन लखनऊ से तड़के 4.20 बजे होते हुए सुबह 11.30 बजे आनंद विहार दिल्ली पहुंचेगी। वापसी ट्रेन नंबर 05140 आनंद विहार से 20 फरवरी से हर बुध एवं शनिवार को शाम 4.45 बजे चलकर रात 11.20 बजे चारबाग से होते हुए दूसरे दिन सुबह 6.20 बजे मऊ पहुंचेगी। इस ट्रेन का रास्ते में ठहराव औंड़िहार, जौनपुर, सुलतानपुर, लखनऊ और कानपुर स्टेशनों पर होगी।
घंटे के पांच हजार, पूरी रात के 25 हजार
भीमा ने पुलिस को बताया कि ज्यादातर ग्राहक एक घंटे की बुकिंग पर ही लड़की मांगते थे। इसके लिए वह ग्राहक से पांच हजार रुपये मांगा करते थे। पूरी रात के लिए 25 हजार रुपये तक की मांग की जाती थी। ग्राहक बीस हजार रुपये में तैयार हो जाते थे। उनके पास पैसे वाले ग्राहक ही आते थे।
दिल्ली की रोजा भेजती है युवतियां
भीमा ने पुलिस को बताया कि ऑन डिमांड दिल्ली से रोजा नाम की महिला देसी और विदेशी युवतियों को भेजती है। वर्तमान में रोजा के संपर्क में 200 विदेशी युवतियां हैं जो देह व्यापार करती हैं। सभी ठेके पर सात से पंद्रह दिन के लिए दूसरे शहरों में जाती हैं। कुछ विदेशी युवतियां ऐसी हैं जिनकी कीमत बहुत अधिक है। वे ऑन डिमांड आती हैं। उन युवतियों के फोटो भी सभी ग्राहकों को नहीं दिखाए जाते। ग्राहक की जेब देखकर फोटो भेजे जाते हैं।
