Ghazipur: ट्रक के धक्के से रेल फाटक का बूम क्षतिग्रस्त
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. जमानियां-भदौरा मार्ग के दिलदारनगर-ताड़ीघाट ब्रांच लाइन पर रेल फाटक का बूम रविवार की सुबह 10.45 बजे ट्रक के धक्का से क्षतिग्रस्त हो गया। गेटमैन ने गेट पर लोहे की जंजीर बांध दिया।
इससे दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। हालांकि आधा घंटा में बूम दुरुस्त होने पर आवागमन शुरू हुआ। आरपीएफ ने चालक को पकड़कर रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। दिलदारनगर बाजार से सामान उतार कर ट्रक जमानियां की ओर जा रहा था। इसी दौरान सुबह में ताड़ीघाट से दिलदारनगर को जा रही डीटी पैसेंजर ट्रेन के रवाना होने के बाद गेटमैन फाटक उठा रहा था। इसी बीच ट्रक के ऊपरी हिस्से से रेल फाटक का बूम क्षतिग्रस्त हो गया। गेटमैन शाहजहां अंसारी ने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन को देकर रेल फाटक पर लोहे की जंजीर लगा दिया। रेल पथ के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त बूम को दुरुस्त कर दिए।
