Today Breaking News

Ghazipur: मांगें पूरी नहीं होने पर होगी बेमियादी हड़ताल

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. ग्राम पंचायत अधिकारी-ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के आह्वान पर सचिवों ने तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार के दूसरे दिन मंगलवार को ब्लाक मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। चार सूत्रीय मांगों को लेकर नारेबाजी की गई। ग्राम प्रधान संघ, रोजगार सेवक संघ व सफाई कर्मचारी संघ ने सचिवों के आंदोलन का समर्थन किया। मांगों को पूरा करने में हीलाहवाली करने पर बेमियादी हड़ताल की चेतावनी दी गई।

सदर ब्लाक मुख्यालय पर सचिवों ने कार्य बहिष्कार कर नारेबाजी की। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सचिवों के आंदोलन का समर्थन किया। समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने कहा कि मांगें पूरी न होने पर 18 फरवरी से विकास भवन में डीपीआरओ का घेराव किया जाएगा। अध्यक्षता सुरेंद्र यादव व संचालन त्रिवेणी उपाध्याय ने किया। आनंद सिंह, विजय खरवार, शशिप्रकाश राय, सूर्यकांत, संजय यादव, बैजनाथ आदि थे।


मुहम्मदाबाद : स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीपीआरओ को जनपद से हटाने व सचिवों पर दर्ज प्राथमिकी वापस लेने तक आंदोलन जारी रहेगा। सचिव रामनिवास राय ने कहा कि वर्तमान डीपीआरओ की कार्यप्रणाली कर्मचारी विरोधी है। जानबूझ कर सचिवों को प्रताड़ित किया जा रहा है। इनके साथ अब कार्य करना असंभव हो गया है। अध्यक्षता रामनिवास राय व संचालन रविप्रकाश यादव ने किया। ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष नागेंद्र यादव, सफाई कर्मी संघ के ब्लाक अध्यक्ष प्रेमचंद चौधरी, सचिव रामजन्म, कंगल आदि थे। 


कासिमाबाद : ब्लाक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन में समन्वय समिति के जिला महामंत्री पवन पांडेय ने कहा कि कार्य बहिष्कार 17 फरवरी तक जारी रहेगा। सचिवों पर दर्ज मुकदमा वापस न होने पर 18 फरवरी से बेमियादी हड़ताल की शुरूआत होगी। ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक संघ, खंड विकास अधिकारी किशोर सिंह ने भी सचिवों को समर्थन दिया। अभिमन्यु गुप्ता, अजय मिश्र, विकास सिंह, विवेक रंजन, रमेश चंद्र, प्रदीप प्रभाकर आदि थे।


रेवतीपुर : मुख्यालय पर धरना में प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि हर हाल में डीपीआरओ का स्थानांतरण होना चाहिए। पुनीत यादव, आनंद प्रकाश, मनीष राय, जितेंद्र यादव, अवनीश कुमार मीनू राय, सुरेश प्रसाद, आलोक आदि थे।


भांवरकोल : धरने में ब्लाक मुख्यालय पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व रोजगार सेवकों ने सचिवों के आंदोलन क ा समर्थन किया। अध्यक्षता ओमप्रकाश राम व संचालन सूर्यभान राय ने किया। अनिल कुमार सिंह, ग्राम पंचायत सचिव मनीष कुमार, सोमनाथ शुक्ल, मुहम्मद महताब आदि थे।


बिरनो : विकास खंड मुख्यालय पर एडीओ आइएसबी रामराज कुशवाहा ने कहा कि जिला प्रशासन को ऐसी कार्रवाई करने से बचना चाहिए जिससे उनके नीचे कार्य कर रहे कर्मचारियों के मन में विद्रोह की भावना आए। मनोज यादव, रामप्रकाश, अवध नारायण, मनोज, रमेशचंद आदि थे।


सादात : प्रदर्शन के दौरान मुख्यालय पर सचिव अवधेश यादव ने कहा कि जांच के नाम पर व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण में उत्पीड़न हो रहा हैं। एसपी सिंह, शमशेर यादव, वीरेंद्र मिश्र, राजीव गुप्ता, अरुण, आरती, अनंत सिंह, वेदप्रकाश आदि थे।

 
 '