Today Breaking News

Ghazipur: अनियमितता पर उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता को कड़ी फटकार

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. सुहवल गांव स्थित ताडीघाट विद्युत उपकेन्द्र पर आयोजित मेगा कैंम्प व विद्युत समाधान शिविर में शनिवार की देर शाम को मुख्य अभियंता वाराणसी एमके अग्रवाल व अधीक्षण अभियंता विजयराज सिंह अचानक धमक पड़े। अधिकारियों के निरीक्षण के बाद विभागीय कर्मियों में अफरातफरी मची रही। मुख्य अभियंता एमके अग्रवाल ने शिविर में आए उपभोक्ताओं से विभिन्न तरह की जानकारी हासिल की। ततपश्चात उन्होंने सब-स्टेशन के कंट्रोल रूम, यार्ड, अभिलेखों का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उनके इस निरीक्षण में भारी अनिमियत्ता पाए जाने पर उन्होंने उपखंड अधिकारी विजय कुमार यादव, अवर अभियंता को कड़ी फटकार लगाने के साथ ही तत्काल प्रभाव से कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही इन कमियों को जल्द दूर करने की हिदायत दी। उनके कडे तेवरो से सभी अधिकारी व कर्मी सहमें रहे।

शनिवार को कैंप में निरीक्षण के दौरान गांव की महिलाओं की धनउगाही की इस गंभीर शिकायत की। इस पर संबंधित मीटर रीडर लोगों से कम बिलिंग आने के एवज में उनसे पांच सौ से एक हजार रूपये अवैध तरीके से लिया गया। उन्होंने अधिशासी अभियंता को उसकी आईडी लाक कर उसके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। मुख्य अभियन्ता के सामने अवर अभियन्ता के द्वारा डैक्स बोर्ड का डाटा समय से नहीं खोल पाने पर भी सख्त नाराजगी जाहिर की। उन्होंने विद्युतीय मरम्मत के दौरान कर्मियों द्वारा सेंसर युक्त हेलमेट व ड्रेस नहीं पहनने पर सेवा से बर्खास्त करने की भी चेतावनी दी। निष्प्रयोजन आयल फील्ड, ओसीबी ट्राली सीटी खराब, सीटी, ब्रेकर के काम न करने पर सभी की क्लास लगाई। विद्युत बिल के रिविजन कैंम्प लगाने के निर्देश दिए। उपभोक्ताओं को बिल भुगतान में आसानी के लिए उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही कोआपरेटिव बैंकों से भी बात कर वहां भी व्यवस्था की जायेगी। यार्ड में पांच एमबीए के ट्रांस्फार्मर में आयल काफी कम होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। शिविर में 95 उपभोक्ताओं से कुल 3 लाख 30 हजार की राजस्व वसूली की गई। चार नये उपभोक्ताओं को जहां कनेक्शन दिया गया, वहीं छह बकाया उपभोक्ताओं का कनेक्शन विच्छेद कर दिया गया। मुख्य अभियंता ने निर्देशित किया कि पैनल आफ कंज्यूमर बोर्ड पर 10 हजार व 1 लाख के बकाएदारों की सूची सब-स्टेशन में चस्पा किया जाए।


मुख्य अभियंता के आने की जानकारी होने पर रेवतीपुर प्रधान संघ के निवर्तमान ब्लाक अध्यक्ष व मेदनीपुर ग्राम प्रधान दीपक सिंह ने विद्युत आपूर्ति व बिलिंग का मुद्दा उठाया। उन्होंने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। हियुवा के पूर्व जिलाध्यक्ष अक्षय राय दुर्गेश ने जर्जर विद्युत तार पोल को बदलने व आदि समस्याओं को लेकर एक पत्रक उन्हें दिया। इसपर उन्होंने मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। बाद उनका काफिला वाराणसी के लिए रवाना होने पर कर्मियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान अधिशासी अभियंता खंड चतुर्थ महेन्द्र मिश्रा, उपखंड अधिकारी विजय कुमार यादव, अवर अभियंता दुर्गविजय प्रसाद, अवर अभियंता हर्षित रायबरेली, एसएसओ सत्येन्द्र सिंह कुशवाहा, विजय कुमार, पीयूष, बाबू खान, शहजाद, हीरा आदि मौजूद रहे।

 
 '