Today Breaking News

भाभी को रंग लगाने पर चाकू से वार कर मार डाला, बलिया जिले की घटना

गाजीपुर न्यूज़ टीम, बलिया. बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के आसचौरा गांव में दुर्गेश पासवान निवासी छोटकी शेरिया की हत्या के पीछे होली के दिन पड़ोस की महिला को रंग लगाना कारण बना। पुलिस ने मुख्य आरोपित करन पासवान व संजीव पासवान को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक की तलाश में जुट गई है।

करन पासवान के भाई की मौत दो साल पहले हो चुकी थी। उसकी भाभी के यहां अक्सर दुर्गेश पासवान का आना-जाना था। होली के दिन उसने घर में घुसकर उसे जबरन रंग लगा दिया। इसका विराेध परिवार वालों ने किया तो विवाद हो गया। कुछ देर बाद मामला शांत हो गया। इधर करन व संजीव गांव के बाहर बाग में शराब पी रहे थे। किसी ने आकर इस घटना की जानकारी करन को दे दी। इसी बीच इन दोनों दोस्त कृष्णा से बाइक मांगकर बाग में आ गए। इसके बाद दुर्गेश को बाग में जरूरी काम के लिए कहीं जाने के लिए बुलाया। 


इसके बाद तीनों बाइक पर बैठकर आसचौरा पुलिया के पास पहुंच गए। करन अपनी भाभी पर गलत नीयत डालने का आराेप लगाते हुए दुर्गेश से उलझ गया। इतने में करन व संजीव ने मिलकर चाकू से वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया। पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा ने बताया कि अभियुक्त ने अपने भाभी पर रंग लगाने पर घटना काे अंजाम दिया है। उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। उसे न्यायालय भेज दिया गया है।

'