Today Breaking News

पति और उसके जीजा ने मिलकर किया सामूहिक अप्राकृतिक दुष्कर्म, पार की हैवानियत की हद

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गोरखपुर. गोरखपुर के गीडा क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति और जीजा पर सामूहिक रूप से अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने गीडा थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार विवाहिता ने गीडा थाने में दिए गए तहरीर में कहा कि उसकी शादी दो साल पहले गीडा द्वोत्र के एक गांव में हुई थी। पति दिल्ली में रहकर इलेक्ट्रॉनिक का काम करता है। आरोप है कि पति का जीजा जो कि सहजनवा क्षेत्र का निवासी है वह उसके साथ अक्सर छेड़खानी करता था। आरोप है कि 28 फरवरी को जीजा के दबाव में आकर पति दिल्ली ले गए। जहां पर पति व जीजा ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया।


जब इसका विरोध मेरे द्वारा किया गया तो, दोनों ने मिलकर मेरे साथ अप्राकृतिक सामूहिक दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। जान बचाकर वहां से भागी और अपने मायके पहुंची और फिर घरवालों को घटना की जानकारी दी। अब पीड़िता ने गीडा थाने में तहरीर दी है। गीडा इंस्पेक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, घटना दिल्ली की है, कार्रवाई वहीं की जाएगी।

'