Today Breaking News

जौनपुर में इस गांव का प्रतिनिधित्व ग्रामवासियों ने आशा किन्नर के हाथ में सौपा, 826 मतों से जीती

गाजीपुर न्यूज़ टीम, जौनपुर. मीरगंज क्षेत्र में शहीदों का गांव व आदर्श सांसद करियांव गांव का प्रतिनिधित्व ग्रामवासियों ने आशा किन्नर के हाथ में साैंप दी है। गांव में विकास की बागडोर किन्‍नर के हाथों में सौंपना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया हैं। जीत के बाद आशा ने गांव के लोगों का धन्‍यवाद जताया है कि जो भरोसा जनता ने उनपर दिखाया है वह जरूर पूरा करेंगी और सांसद आदर्श ग्राम और शहीदों के इस गांव को और भी विकसित करने के लिए वह पूरे कार्यकाल भर सक्रिय रहेंगी। 

पंचायत त्रिस्तरीय चुनाव के दौरान करियांव गांव निवासी राजकुमारी की गद्दी पर आशा किन्नर ने करियांव गांव से प्रधान पद की प्रत्याशी बनकर अपना भाग्य आजमाया। जनता ने उन पर विश्वास करते हुए 826 मतों से जीत भी हासिल करा दी। यह घटना क्षेत्र सहित आसपास के लोगों में चर्चा का विषय बन गया है।


दरअसल आश किन्‍नर ने जब पर्चा दाखिल किया था तो लोगों के ही नहीं बल्कि आशा के मन में भी आशंका थी। मगर, जैसे जैसे नामांकन के बाद जन संपर्क शुरू किया वैसे ही वैसे लोगों का समर्थन भी मिलता गया। आशा किन्‍नर ने बताया कि लोगों के समर्थन से वह चुनी गई हैं। जनता ने आशा पर आशा जाहिर है लिहाजा जनता के भरोसे पर वह पूरा खरा उतरने का प्रयास करेंगी।


आशा किन्‍नर जिले के करियांव की मतदाता रही हैं, क्षेत्र के विकास की बागडोर को संभालने की मंशा ने उन्‍होंने चुनाव में उतरने का फैसला किया था। मतदाताओं से जन संपर्क के दौरान उन्‍होंने अपनी प्राथमिकताएं भी बताईं और उनका कोई वारिस भी नहीं जिसके लिए उनको कमाकर बचाना भी हो। लिहाजा जनता ने उनकी बातों पर भरोसा किया और उनको क्षेत्र से जीत भी हासिल हुई है। मतगणना में लंबे समय तक असमंंजस बना रहा मगर एक बार उन्‍होंने बढ़त बनाई तो 826 मतों के अंतिम बढ़त के साथ प्रतिद्वंद्वी को उन्‍होंने हराने में सफलता हासिल कर ली।


यह रहा परिणाम

करियांव गांव निवासी राजकुमारी की गद्दी पर आशा किन्नर ने करियांव गांव से प्रधान पद की प्रत्याशी बर बनकर अपना भाग्य आजमाया और जनता ने उस पर विश्वास करते हुए 768 मतों से जीत हासिल करा दी। जो क्षेत्र सहित आसपास के लोगों में चर्चा का विषय बना है। आशा किन्नर के बाद करियांव में दूसरे स्थान पर रहे महेंद्र कुमार को 520 वोट से संतोष करना पड़ा। जबकि आशा किन्नर को कुल 1380 वोट मिला।

'