Today Breaking News

Ghazipur: चार दिन बाद भी वही सवाल! किशोरी कहां की है, किसकी है...कोई सुराग नहीं

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गंगा से निकाली गयी किशोरी की शिनाख्त चार दिन बाद भी पुलिस नहीं लगा सकी है। यह किशोरी कहां की है, किसकी है, इसके बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका है। यह पुलिस के लिए धीरे-धीरे एक चुनौतीभरा मामला हो गया है। 

हालांकि, जब किशोरी को गोताखोरों ने गंगा से बाहर निकाला था, तब वहां पुलिस के अलावा आस-पास के रहने वालों की भीड़ जुटी थी, लेकिन वह लोग भी किशोरी की पहचान नहीं कर सके। पुलिस का कहना है कि आस-पास के थानों को भी इसके बारे में सूचना दे दी गयी है। पर अभी तक कहीं से कोई किशोरी के गुमसुदगी व किसी परिवार ने किशोरी के लापता होने की सूचना नहीं दी है, जिससे कि इस किशोरी की शिनाख्त की जा सके। घटना के पीछे लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। पर, घटना के पीछे मुख्य वजह शिनाख्त होने के बाद पता चल सकेगा। 


बता दें कि घटना को चार दिन हो गये हैं। किशोरी कहां की है। क्या नाम ज़मानियां कोतवाली पुलिस कुछ भी शिनाख्त नहीं कर सकी है। अज्ञात किशोरी जिसका उम्र करीब 18/19 वर्ष के आस-पास है। वह बुधवार को नगर पालिका परिषद स्थित सतुआनी घाट पर गंगा में छलांग लगा दी थी और तेज धारा बह गयी थी। जहां गुरुवार को गोताखोरों ने मुशक्कत कर उसे बरामद कर बाहर निकाला था। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी रविन्द्र भूषण मौर्य का कहना है कि हमलोगों ने शिनाख्त के लिए काफी प्रयास किया है, पर अभी तक पता नहीं चल पाया है। आस-पास के थाना को भी इसके बारे में जानकारी दे गयी है। जैसे ही शिनाख्त होगी, तो इस घटना के पीछे मामले का पता चल जायेगा।

 
 '