Today Breaking News

ईद-उल-अजहा 2021: राज्यपाल और CM योगी ने दी बकरीद की शुभकामना, बधाई संदेश में कही यह बात

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा (बकरीद) की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बधाई संदेश में कहा कि यह त्याग और बलिदान के प्रति आदर व्यक्त करने वाला पर्व है। ऐसे पर्वों के माध्यम से सभी को खुशियां बांटने की प्रेरणा लेनी चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यह त्योहार सभी को मिल-जुलकर रहने व सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए लोगों से शारीरिक दूरी का पूर्ण पालन करते हुए घर पर ही नमाज पढऩे और पर्व मनाने की अपील की है। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने पर्व की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को दिली मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा कि बकरीद इस्लाम धर्म में विश्वास करने वाले लोगों का प्रमुख त्योहार है। इस दिन को आपसी सौहार्द व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए।


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार सद्भाव-सहयोग-समर्पण, त्याग और बलिदान का भी संदेश देता है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि कोरोना महामारी की वजह से सभी शारीरिक दूरी रखते हुए इसके संक्रमण से बचने के उपाय अपनाएंगे। अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई कि कोरोना महामारी से समाज जल्द ही बाहर निकल कर पुनः सामान्य स्थिति में गतिशील होगा।

'