Today Breaking News

अश्‍लील फिल्‍म बनाने के आरोप में अभिनेत्री शिल्पा शेट्ठी के पति राज कुंद्रा समेत 11 लोग गिरफ्तार

गाजीपुर न्यूज़ टीम, मुंबई. अभिनेता शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्‍लील फिल्‍म बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने जानकारी दी कि उसकी क्राइम ब्रांच की संपत्ति प्रकोष्ठ ने अब तक राज कुंद्रा सहित कुल 11 लोगों को अश्‍लील फिल्‍म बनाने से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया है। बता दें कि व्यवसायी राज कुंद्रा मंगलवार को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के समक्ष पेश हुए, जहां उन्हें 'अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप्स के माध्यम से प्रकाशित करने' से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा द्वारा मंगलवार तड़के राज कुंद्रा को जेजे अस्पताल में चिकित्सा परीक्षण के लिए लाया गया। बाद में उन्हें मुंबई पुलिस आयुक्त के कार्यालय ले जाया गया। मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले ने बताया, 'वह मुख्य साजिशकर्ता प्रतीत होता है। हमारे पास इस संबंध में पर्याप्त सबूत हैं।'


बता दें कि फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच मुंबई में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप के जरिए प्रकाशित करने का मामला दर्ज किया गया था। नागराले ने एक बयान में कहा, 'हमने इस मामले में 19 जुलाई, 2021 को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया है, क्योंकि वह इसके प्रमुख साजिशकर्ता प्रतीत होते हैं। हमारे पास इस संबंध में पर्याप्त सबूत हैं। कृपया जांच जारी है।'


गौरतलब है कि राज कुंद्रा का विवादों से पुराना नाता रहा है। मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे ने भी राज कुंद्रा और उनके सहयोगी पर उनकी तस्‍वीरों का गलत इस्‍तेमाल करने का आरोप लगाया था। हालांकि, राज कुंद्रा ने तब आरोपों को खारिज कर दिया था। लेकिन इस बार मामला गंभीर नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ पुख्‍ता सबूत हैं। अब तक कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी इस मामले में हो चुकी है। शिल्‍पा शेट्टी का अभी तक इस मामले में कोई बयान सामने नहीं है।

'