Today Breaking News

एक साल की बच्‍ची का गला घोंटकर फांसी के फंदे पर लटककर महिला ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. वाराणसी जनपद के खोजवां में गुरुवार दोपहर एक हैरतअंगेज घटनाक्रम में एक महिला ने जान देने से पहले अपनी एक साल की बच्‍ची को भी मार डाला, इसके बाद खुद फंदे पर लटक कर जान दे दी। परिजनों और स्‍थानीय लोगों द्वारा जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू करने के साथ ही शव के आसपास सुबूतों की भी तलाश की है। प्रारंभिक जांच के अनुसार पारिवारिक विवाद की वजह से ही जान देने की बात सामने आई है।  

खोजवा में उन्नति सिंह (27) ने गुरुवार को किसी समय घर के अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं बेड पर मृत अवस्था में दो साल की बच्ची भी मिली है। कमरे का दरवाजा भीतर से बन्द होने की वजह से पुलिस मान रही है कि महिला ने पहले बच्‍ची का गला घोंटा और फ‍िर फंदे के सहारे लटक कर आत्‍महत्‍या कर ली। वहीं पारिवारिक विवाद की संभावनाओं को देखते हुए पुलिस सास और ससुर को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। वहीं घटनाक्रम के बाद पति के भी जल्‍द ही आने की सूचना परिजनों ने दी है। जबकि मायके पक्ष के लोग बेटी को प्रताड़‍ित करने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, दोपहर तक इस मामले में किसी पक्ष से थाने में कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया था।  


परिजनों के अनुसार मृतका का पति दिल्ली में इंजीनियर है और काफी समय से वहीं नौकरी कर रहा है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मान रही है कि पारिवारिक विवाद की वजह से महिला ने पहले बच्ची को मारा होगा और फिर फांसी लगा कर जान दे दी होगी। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस थाने पर सास-ससुर को ले आई है। वहीं जानकारी होने के बाद मायके पक्ष के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। वहीं मृत बच्‍ची प्रिसा (2) की लाश को देखकर लोगों की आंखें भर आईंं।

'