Today Breaking News

मां विंध्‍यवासिनी दरबार में बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्र ने लगाई हाजिरी, मांगा आशीर्वाद

गाजीपुर न्यूज़ टीम, मिर्जापुर. विंध्याचल मां विंध्यवासिनी धाम में बसपा (BSP) महासचिव सतीश मिश्रा ने अपने परिवार के साथ विधि विधान से गर्भगृह में मंत्रोच्चारण के साथ दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन उनके तीर्थपुरोहित शिवजी महाराज ने कराया। इससे एक दिन पूर्व वह वाराणसी में भी थे और बाबा काशी विश्‍वनाथ दरबार में उन्‍होंने दर्शन पूजन कर बाबा का आशीर्वाद लिया। बसपा नेता इन दिनों पूर्वांचल में चुनावी रणनीति को और मजबूत करने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ मुलाकात कर आगाती वर्ष होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तैयारियों का भी जायजा ले रहे हैं।  

दर्शन पूजन के उपरांत उन्होंने प्रेसवार्ता को भी संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि मैंने अयोध्या से रामलला के दर्शन पूजन के बाद अपना कार्यक्रम शुरू किया था। उसके बाद वृंदावन भी दर्शन पूजन किया उसके बाद काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर अब मां विन्ध्वासिनी का दर्शन पूजन करने आया हूंं। अब मीरजापुर में एक कार्यक्रम है तो सबसे पहले मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन अपने परिवार के साथ किया हूं। अब मीरजापुर में पार्टी से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा हूं।

विंध्याचल

कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश का ब्राह्मण समाज इस समय बहुत ज्यादा परेशान है, दुःखी और उत्तेजित है। जिस तरीके से उनके ऊपर प्रहार हो रहे हैं और अत्याचार हो रहे हैं और उन्हें डराने, दबाने, धमकाने का प्रयास किये जा रहे हैं। अब ब्राह्मण समाज इसका जवाब देना चाहता है। जिस प्रकार से 2007 में बसपा मिलकर सरकार बनाने का कार्य किया था और उस बार भी मैं इसी प्रकार से ब्राह्मण को लेकर निकला था। इस बार तो उससे भी अधिक उत्साहित होकर ब्राह्मणों का समर्थन मिल रहा है। अब तो सौ प्रतिशत यकीन हो गया है इस बार प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है और सूबे की मुखिया बहन मायावती बनने जा रही हैं।


'